पधर में “बेटियां स्माइल अवार्ड” का भव्य आयोजन — उत्कृष्ट बेटियों और महिलाओं को मिला सम्मान। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Saturday, February 14, 2026

    पधर में “बेटियां स्माइल अवार्ड” का भव्य आयोजन — उत्कृष्ट बेटियों और महिलाओं को मिला सम्मान।

    ऑनलाइन डैस्क। डी० पी० रावत: विशेष रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़ : समाज में बेटियों और महिलाओं की उपलब्धियों को सम्मानित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए हिमाचल एकता मंच राष्ट्रीय फाउंडेशन द्वारा जिला मंडी के पधर स्थित भारती निवास जिला कार्यालय में “बेटियां स्माइल अवार्ड” का भव्य आयोजन किया गया। 

    इस अवसर पर पधर, तहसील पधर, जिला मंडी हिमाचल प्रदेश की विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली बेटियों और महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन हिमाचल एकता मंच के जिला कार्यालय, भारती निवास में किया गया, जहां उत्साह और सम्मान का वातावरण देखने को मिला। ✨
    🎖️ मुख्य अतिथि के रूप में पवन भारती उपस्थित रहे।
    कार्यक्रम की शुरुआत मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीप लाल भारद्वाज द्वारा मुख्य अतिथि पवन भारती का हिमाचली टोपी, मफलर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करने से हुई। 🧣🎁

    🌟 इसके पश्चात सभी चयनित महिलाओं और बेटियों को अवार्ड देकर सम्मानित किया गया।
    कार्यक्रम में नायब तहसीलदार सतीश भाटिया विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
    सम्मानित होने वाली विभूतियों में प्रमुख रूप से:
    एडवोकेट वीना भाटिया, समाजसेवी एवं अध्यापक निशा ठाकुर, राधे-राधे महिला मंडल से अनीता, ममता, पूजा, निशा, लता, ज्योति, शालिनी, संतोष, चंपा, समाज- सेवीका पूजा ठाकुर, श्रद्धा, तानिया, समाजसेवीका पूजा तथा सौरव सहित अनेक प्रतिभाएं शामिल रहीं। 👩‍🏫👩‍⚖️🌼
    💬 सभी सम्मानित विभूतियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए हिमाचल एकता मंच द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की और भविष्य में भी मंच के साथ मिलकर समाजहित में कार्य करने का संकल्प लिया।
    🗣️ मुख्य अतिथि पवन भारती ने अपने संबोधन में कहा कि उन्हें मंच परिवार का हिस्सा बनने पर गर्व है। उन्होंने मंच द्वारा महिलाओं और बेटियों को प्रोत्साहित करने की इस पहल की प्रशंसा की तथा उन्हें दिए गए सम्मान के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष दीप लाल भारद्वाज व समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया। 🙏

    🌼 यह आयोजन समाज में बेटियों के सम्मान और सशक्तिकरण का संदेश देता है तथा महिला प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की प्रेरणा प्रदान करता है।

    No comments:

    Post a Comment