हिंदू महासभा के हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष सूरज भारद्वाज ने यूजीसी का किया विरोध - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Monday, February 2, 2026

    हिंदू महासभा के हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष सूरज भारद्वाज ने यूजीसी का किया विरोध


      चंबा/- यूजीसी बंटवारे की आग इसे बुझाने में सब आओ साथ_ सूरज भारद्वाज बोले हिंदू महासभा करेगी विरोध प्रदर्शन 

     
    जिला चंबा के भटियात क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाले हिंदू महासभा के हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष श्री सूरज भारद्वाज ने यूजीसी के नवीनतम कानून की कड़ी निंदा की है। श्री भारद्वाज स्वयं एसटी श्रेणी से संबंधित गद्दी समुदाय से आते हैं, फिर भी उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यह कानून पूर्णतः गलत और अन्यायपूर्ण है।उन्होंने कहा, "यह समय आपसी भाईचारे और एकता का है, न कि एक-दूसरे पर छींटाकशी का। सभी सवर्ण बंधुओं के साथ मिलकर हम इस कानून का पुरजोर विरोध करेंगे।"श्री भारद्वाज ने केंद्र सरकार से तत्काल अनुरोध किया है कि इस कानून को वापस लिया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ऐसा नहीं किया गया, तो हिंदू महासभा व्यापक आंदोलन चलाएगी, जिसमें सभी वर्गों के लोग एकजुट होंगे।हिंदू महासभा हिमाचल प्रदेश अपील करता है कि समाज सभी वर्गों के बीच सद्भाव बनाए रखे और इस अन्यायपूर्ण कानून के खिलाफ एकजुट हो।
    आपको बताते चले कि हिन्दू महासभा ने सैकड़ों आवारा पशुओं को चिन्हित कर बापिस लोगो को दूवारा ना छोड़ने की काम खिलाई ।
    जिला चंबा से भूषण गुरुंग की रिपोर्ट

    No comments:

    Post a Comment