चंबा/- जिला चंबा के भटियात क्षेत्र के परछोड पंचायत में फिना सिंह बहुउद्देशीय सिंचाई परियोजना का कार्य दुबारा आज से शुरू कर दिया गया। फिना सिंह बहुउद्देशीय सिंचाई परियोजना का अनुमोदन ₹ 204.51 की निवेश वर्ष 2011 के माध्यम से भारत सरकार और राज्य सरकार के योजना आयोग द्वारा प्रदान की गई। तथा इसकी संशोधित लागत ₹643,68 करोड़ प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत दुबारा वर्ष 2024 में स्वीकृत हुई। परियोजना के मुख्य स्रोत में नदी व्यास की छोटी सहायक धाराओं -कलम नाला एवं चक्की खड्ड -को आपस मे जोडने, चक्की खड्ड पर कंक्रीट ग्रेविटी बांध के निर्माण तथा 4307 मीटर लंबी सुरंग के माध्यम से जल परिवहन कर 4025 हेक्टेयर कृषि योग्य कमांड क्षेत्र की सिंचाई का प्रावधान है। इस परियोजना का कमांड क्षेत्र औसतन 700 मीटर ऊंचाई पर स्थित है। जो तहसील नूरपुर जिला कांगड़ा हिमाचल प्रदेश की 11 पंचायतो -सड़वा लदौड़ी,मिल्ख, हटली,ख़ज्जन, कोट पलारी, डनी डैन, थेर, सुलियाली, मामून गुरचली एवं ,पदेहर के अंतर आने वाले 60 गांवो में फैला हुआ है। इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य लगभग 26.189 निवासियों (जनगणना 2011के आधार पर) को लाभ पहुंचाना है। जल शक्ति विभाग धर्मशाला जोन के मुख्या अभियंता दीपक गर्ग और उनके साथ आए हुए नूरपुर सर्कल जल शक्ति विभाग नूरपुर सर्कल के अधीक्षण अभियंता संजय ठाकुर,कार्यकारी अभियंता अमिंदर सिंह, सहायक अभियंता संजय धीमान, कनिष्ठ अभियंता रविंदर सिंह के अलावा जल शक्ति विभाग के पूरी टीम के साथ उस जगह का पूरी तरह से निरीक्षण करने के बाद उन्होंने बताया कि वर्तमान में इस परियोजना में पहले चरण में ₹301.48 करोड रुपए इस परियोजना में लगाया जा चुका है ।जिसके चलते इस परियोजना का 50% कार्य को पूर्ण कर लिया गया है ।अब दुबारा फिर से 4 साल के बाद फिर से इस प्रोजेक्ट के कार्य को राज्य सरकार और भारत सरकार के कुशल प्रयास से दुबारा इसको फिर से शुरू किया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट बनाने के लिए दोबारा से टेंडर हो चुका है। जलशक्ति विभाग धर्मशाला के चीफ दीपक गर्ग ने बताया कि इस समय इस परियोजना का बांध सर्च टैंक, डिस्ट्रीब्यूटरी D-1 तथा 5 वर्षों के संचालन एवं अनुरक्षण (O&M) शेष कार्य के लिए कार्य का आवंटन मेसेज यूनिपरो इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी चंडीगढ़ को ₹292.61करोड़ में टेंडर किया गया है।तथा कार्य को पूर्ण करने के लिए 2 वर्ष का समय निर्धारित किया गया है। इसके उपरांत 5 वर्षों के लिए संचालन अप रखरखाव का कार्य भी इसी आवंटित कार्य के अंतर्गत है। इस समय वित्तीय विभाग वर्ष 2025 -26 के लिए इस परियोजना हेतु ₹ 55.51करोड़ का वित्तीय प्रावधान है। जल शक्ति विभाग की पूरी टीम के दौरान निरीक्षण के बाद उन्होंने इस कार्य को 2 साल तक पूर्ण करने कहा। और जल शक्ति विभाग नूरपुर सर्कल की और रवाना हो गया। उसके बाद इसी खुशी में मैसेज यूनिप्रो टेक्नो इन्फ्रास्ट्र प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर अनिल वशिष्ठ द्वारा परछोड़ पंचायत के स्थानीय निवासियों को लेकर भूमि पूजन किया और प्रसाद वितरण करने के बाद सभी लोगों के लिए विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। अंत में कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर अनिल वशिष्ठ ने बताया कि इस कार्य के शुरू होने से यहां के स्थानीय लोगों को भी रोजगार मिलेगा।
चंबा से भूषण गुरुंग की रिपोर्ट



