Sunday, February 15, 2026
जगतगुरु रविदास महाराज जी का मनाया जा रहा 649वा प्रकाश पर्व।
अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब/जालंधर (कमल जीत शीमार ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो (ABD) न्यूज) : सतगुरु सरवन दास महाराज जी की 131वीं जयंती , "रविदासिया धर्म" के 17वे स्थापना दिवस तथा जगतगुरू रविदास महाराज जी" का 649वा प्रकाश पर्व डेरा सचखंड बल्लन के मौजूदा गद्दी नशीन श्रीमान 108 सतगुरु संत निरंजन दास महाराज की सरपरस्ती में आज 15 फरवरी 2026 दिन रविवार को डेरा सचखंड बल्लन में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर अमृतबानी सतगुरु रविदास महाराज जी का जाप किया जाएगा।
इसके बाद महान संतों के प्रवचन होंगे, कीर्तनी जत्थे और प्रचार कलाकार उपस्थित रहेंगे जिनके द्वारा सतगुरु गुरु रविदास महाराज जी की महिमा का गुणगान किया जाएगा उसके बाद निरंतर लंगर परोसा जाएगा। इस शुभ अवसर पर भारत देश के प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा "रविदासिया धर्म" के 17वे स्थापना दिवस, सतगुरु सरवन दास महाराज जी की 131वीं जयंती तथा जगतगुरू रविदास महाराज जी" के 649वें प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं दी गई है।
Tags
# पंजाब दर्पण
About कमल जीत शीमार,ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो।
पंजाब दर्पण
Tags
पंजाब दर्पण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment