जगतगुरु रविदास महाराज जी का मनाया गया 649वा प्रकाश पर्व। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Monday, February 16, 2026

    जगतगुरु रविदास महाराज जी का मनाया गया 649वा प्रकाश पर्व।

    अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब/जालंधर (कमल जीत शीमार ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो (ABD) न्यूज) : सतगुरु सरवन दास महाराज जी की 131वीं जयंती , "रविदासिया धर्म" के 17वे स्थापना दिवस तथा जगतगुरू रविदास महाराज जी" का 649वा प्रकाश पर्व रविदासिया धरम प्रचार अस्थान कहानपुर , जी. टी. रोड, जालंधर में संत सुरिंदर दास बावा जी की सरपरस्ती में 15 फरवरी 2026 दिन रविवार को मनाया गया। 
    इस शुभ अवसर पर अमृतबानी सतगुरु रविदास महाराज जी का जाप किया गया। कीर्तनी जत्थे और प्रचारक कलाकारों द्वारा सतगुरु रविदास महाराज जी की महिमा का गुणगान किया गया। 
    इसके बाद महान संतों द्वारा प्रवचन किए गए। जगतगुरू रविदास महाराज जी" का 649वा प्रकाश पर्व तथा सतगुरु सरवन दास महाराज जी की 131वीं जयंती का केक काटा गया तथा संगत में वितरित किया गया। इसके बाद गुरु के लंगर अटूट वितरित किए गए।

    No comments:

    Post a Comment