एम पी बनने के बाद कगना रनोत ने भरमौर और पागी विधानसभा क्षेत्र के लोगों का हाल-चाल तक पूछने नहीं आई - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Thursday, February 5, 2026

    एम पी बनने के बाद कगना रनोत ने भरमौर और पागी विधानसभा क्षेत्र के लोगों का हाल-चाल तक पूछने नहीं आई


     चंबा। आपके सामने छपी इस न्यूज़ के साथ छपी इस तस्वीर को आप पहचान ही गए होंगे। अभिनेत्री और एमपी कंगना रनौत की इस तस्वीर के माध्यम से बहुत कुछ समझने की आवश्यकता है। कंगना रनौत बॉलीवुड

    अभिनेत्री भले ही अपनी काबिलियत के दम पर बनीं हों, लेकिन उन्हें एमपी बनाने में मंडी संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले भरमौर विधानसभा क्षेत्र की जनता का भी अहम योगदान रहा है‌। परंतु भरमौर विधानसभा क्षेत्र से उनकी लगातार बढ़ती दूरियों से ऐसा लगने लगा है कि भरमौर और पांगी विधानसभा क्षेत्र का रास्ता भूलने के साथ यहां की जनता का एहसान भी एमपी कंगना रनौत अब भूल गई हैं। अन्यथा हाल ही में जिन दो बच्चों की बर्फ़ में दबने से हुई मौत से भरमौर विधानसभा क्षेत्र देश दुनिया में सुर्खियों में है‌। इन बच्चों की मौत पर अफसोस जाहिर करने के लिए कंगना रनौत दो शब्द तो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जरुर लिखतीं। बेहूदगी तो देखिए भरमौर विधानसभा क्षेत्र में मणिमहेश यात्रा के दौरान पेश आई त्रासदी के बाद भी अब तक कंगना रनौत भरमौर विधानसभा क्षेत्र में पहुंच कर जनप्रतिनिधि के तौर पर लोगों का हाल-चाल जानने नहीं पहुंच पाई हैं। अब जब ऐसी ऐसी घटनाओं के बावजूद कंगना रनौत नहीं आई हैं तो पार्टी की लीडरशिप पर सवालियां निशान उठने भी लाजमी हैं। वैसे एमपी कंगना रणौत की लोकसभा सत्र में हिस्सा लेने जाते वक्त की यह तस्वीर है। पर भरमौर विधानसभा क्षेत्र के मतदाता अगर अपने क्षेत्र की मांग या समस्या अपनी इस एमपी के समक्ष रखना चाहें तो रखें भी कैसे ? क्योंकि न तो कंगना यहां आती हैं और ना ही उनका यहां कोई सिपहसालार है। जिनके माध्यम से क्षेत्र के लोग अपनी बात प्रमुखता से रख सकें। वैसे भाजपा को यह भी नहीं भूलना चाहिए कि भाजपा की इस एमपी को बनाने में यहां की जनता का अहम योगदान रहा है। इसलिए भरमौर विधानसभा क्षेत्र के अहम मुद्दों पर उन्हें लोकसभा में उठाने के साथ भरमौर विधानसभा क्षेत्र के एरिया का भी समय-समय पर दौरा करवाना होगा‌। अन्यथा भाजपा को लोकसभा चुनाव से पहले विधानसभा चुनाव में ही खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। क्योंकि वर्तमान विधायक डॉ जनक राज ही भरमौर से लेकर पांगी तक हर जगह बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को एमपी इलेक्शन के समय हर जगह इंट्रोड्यूस करते हुए कंगना रनौत को गांव-गांव तक लेकर जा रहे थे। अब जब कंगना रनौत भरमौर-पांगी विधानसभा क्षेत्र को इग्नोर कर रही हैं तो जवाबदेही पार्टी हाईकमान के साथ-साथ विधायक डॉ जनक राज की भी बनती है। वैसे इस मामले में आपकी क्या राय है जरुर बताइएगा?

    No comments:

    Post a Comment