[15/02, 13:13] जिला चंबा के आज भटियात क्षेत्र के भिन्न भिन्न मंदिरों में शिवरात्रि के इस पावन अवसर पर लोगों की सुबह से ही भीड़ देखी गई। ककीरा कस्बा के कालूगंज स्थित नागेश्वर धाम मंदिर में सुबह से ही लोगो का भीड़ देखी गई।लोग सुबह से महा शिवरात्रि के इस पावन अवसर पर लोगों का आना जाना लगा रहा महिलाओं द्वारा मंदिर परिसर में भजन कीर्तन किया गया उसके बाद सभी आने वाले लोगों के लिए प्रसाद वितरित की गई आज रात को कालूगंज के नागेश्वर धाम मंदिर में रात भर भगवान शिव का गुणगान किया जाएगा। 19 फरवरी को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। और वही ककीरा के प्राचीन शिव मंदिर में भी काफी लोगों की भीड़ देखी गई वही हर वर्ष की तरह शिव भक्तों के द्वारा सुबह मंदिर परिसर पर लोगों को प्रसाद के रूप में भांग के पकोड़े और घोटे पिलाये गए।
और और प्रसाद वितरित किए गए। वही अजय कुमार ने बताया कि आज रात को प्राचीन शिव मंदिर ककीरा में नुआला कल विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। वही ककीरा के रामेश्वर धाम मंदिर में भी लोगो कि काफी भीड़ देखी गई। आज रात को इस मंदिर के प्रांगण में पंडित रेवाधर के अगुवाई में चार पेहर की पूजा कि जाएगी वही बकलोह कैंट के शिव मंदिर के पंडित देव राज शर्मा के अगुवाई में विशेष पूजा अर्चना की गई और उन्होंने बताया कि आज के दिन ही भगवान शिव पार्वती जी का शादी हुई थी इसलिए इस दिन को बहुत शुभ माना जाता है जिसे आज भी देश और प्रदेश में महाशिवरात्रि के उपलक्ष में इस पर्व को मनाया जाता है

