मिशन स्कूल आनी के पास खुले में कूड़ा फेंकने से स्वास्थ्य संकट, ग्रामीणों में रोष - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Sunday, February 8, 2026

    मिशन स्कूल आनी के पास खुले में कूड़ा फेंकने से स्वास्थ्य संकट, ग्रामीणों में रोष

     डी पी रावत 

    अखण्ड भारत दर्पण न्यूज 

    आनी (कुल्लू)।

    उपमंडल आनी के मिशन स्कूल के समीप स्थित मिशन कॉलोनी क्षेत्र में खुले स्थान पर लगातार कूड़ा-कचरा फेंके जाने से गंभीर स्वास्थ्य समस्या खड़ी हो गई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कॉलोनी के कुछ लोग रात के अंधेरे में स्कूल के पास कूड़ा डाल देते हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में गंदगी फैल रही है और दुर्गंध के कारण स्कूली बच्चों सहित आम लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।


    स्थानीय निवासियों का कहना है कि खुले में पड़े कूड़े के कारण मक्खी-मच्छरों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। आने वाले गर्मी के मौसम में दुर्गंध और संक्रमण के फैलने का खतरा और अधिक बढ़ सकता है। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि इससे बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है तथा संक्रामक बीमारियों के फैलने की संभावना भी बनी हुई है।

    ग्रामीणों ने पंचायत प्रशासन, पंचायत सचिव और संबंधित विभाग से मांग की है कि इस समस्या का शीघ्र समाधान किया जाए। उन्होंने खुले में कूड़ा फेंकने पर सख्त कार्रवाई करने, चेतावनी बोर्ड लगाने और कूड़ा निस्तारण की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि क्षेत्र को स्वच्छ और सुरक्षित बनाया जा सके।

    No comments:

    Post a Comment