Tuesday, February 17, 2026
श्रीखण्ड महादेव यात्रा 2026 के सफ़ल आयोजन के बारे में जल्द होगी बैठक।
सभी विकासात्मक कार्यों को गति देने का प्रयास किया जाएगा : डॉ० जगदीप सिंह कंवर,एस०डी०एम० निरमण्ड
निरमण्ड,17 फ़रवरी।
डी० पी० रावत।
अखण्ड भारत दर्पण(ABD) न्यूज़।
हिमाचल प्रदेश के ज़िला कुल्लू के उप मण्डल निरमण्ड में डॉ० जगदीप सिंह कंवर ने उप मण्डल दण्डाधिकारी एवम् उप मण्डलाधिकारी (नागरिक) का कार्यभार 16 फ़रवरी को संभाल लिया है।
ग़ौरतलब है कि उक्त अधिकारी की पदोन्नति हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवाएं अधिकारी 2025 के रूप में होने के बाद पहली नियुक्ति सहायक आयुक्त (जिलाधीश कांगड़ा) हुई और उसके बाद उनका स्थानांतरण अब उप मण्डल दण्डाधिकारी एवम् उप मण्डलाधिकारी (नागरिक) निरमण्ड (SDM Nirmand) के रूप में हुई है।
प्रदेश प्रशासनिक सेवाएं अधिकारी (HAS) पदोन्नति से पूर्व वे खण्ड विकास अधिकारी (BDO) आनी,ठियोग, नारकण्डा, कल्पा और नगरोटा बगवां रहे हैं।
उक्त अधिकारी मूलतः चौपाल क्षेत्र से संबंधित हैं।
अखण्ड भारत दर्पण(ABD) न्यूज़ से वार्तालाप में उन्होंने कहा कि जल्द ही उत्तर भारत की कठिनतम धार्मिक यात्राओं में शुमार श्रीखण्ड महादेव यात्रा के आगामी आयोजन के मद्देनजर जल्द ही एक बैठक सभी पक्षकारों के साथ की जाएगी।
उसके अतिरिक उन्होंने ज़िला स्तरीय बूढ़ी दीवाली मेला
निरमण्ड,मल्टी डायमेंशनल डिसेबिलिटी कैम्प और रैड क्रॉस मेला व रैड क्रॉस की अन्य गतिविधियां यथावत ज़ारी रहेंगी।
इसके अलावा उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सतत् विकास सुनिश्चित करने के लिए सरकार,उच्च प्रशासनिक अधिकारियों व आम जनता के साथ उचित समन्वय स्थापित किया जाएगा।
Tags
# निरमण्ड दर्पण
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
निरमण्ड दर्पण
Tags
निरमण्ड दर्पण
Location:
Nermand, Himachal Pradesh, India
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

No comments:
Post a Comment