Wednesday, February 4, 2026
शाबाश, रैस्क्यू टीम की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टला।
अखंड भारत दर्पण (ABD) न्यूज उत्तराखंड/हरिद्वार(कमल जीत शीमार ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो (ABD) न्यूज) : दिनांक 03/02/2026, समय लगभग 10:00 बजे, स्थान पुलिस चौकी त्रिवेणी घाट पर गंगा स्नान के दौरान निवासी भानियावाला गंगा की तेज लहरों की चपेट में आकर बहने लगे। इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहले से मुस्तैद आपदा राहत दल, 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार की टीम द्वारा बिना समय गंवाए तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और सूझबूझ व साहस का परिचय देते हुए सुरक्षित तेज लहरों की चपेट में आकर बहने बाहर निकाल लिया।
इस तरह त्वरित और सराहनीय कार्रवाई से एक अनमोल जीवन की रक्षा संभव हो सकी। रेस्क्यू टीम की तत्परता और समन्वय ने संभावित बड़े हादसे को टाल दिया।
40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार की रेस्क्यू टीम :-
1. मुख्य आरक्षी वीरेंद्र कुमार
2. आरक्षी हरिश सुंदरियाल
3. आरक्षी अनिल चौधरी
4. आरक्षी संतराम
हरिद्वार पुलिस द्वारा सभी से अपील की गई है कि नदी गंगा स्नान के लिए या गंगा में जाने पर विशेष सावधानी बरतें, तैराकी आती हो तभी पानी (गंगा) में उतरे। इस प्रकार का रिस्क लेना उचित नहीं है।
Tags
# उत्तराखंड दर्पण
About कमल जीत शीमार,ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो।
उत्तराखंड दर्पण
Tags
उत्तराखंड दर्पण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment