24फ़रवरी से चंबा प्रभास में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Sunday, February 22, 2026

    24फ़रवरी से चंबा प्रभास में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया


     24 फरवरी से चंबा प्रवास पर रहेंगे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया*


    *26 फरवरी को जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक की करेंगे अध्यक्षता*


    *चंबा, 22 फरवरी*


    विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 24 से 27 फरवरी तक चंबा प्रवास पर रहेंगे। विभागीय प्रवक्ता ने उनके प्रवास की जानकारी देते हुए बताया कि 24 फरवरी को विधानसभा अध्यक्ष राजकीय महाविद्यालय सिहुंता के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।

    उन्होंने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष 25 फरवरी को दोपहर 12:30 बजे राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चुवाड़ी के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे।

    26 फरवरी को विधानसभा अध्यक्ष प्रातः11:30 बजे बचत भवन में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसके उपरांत सायं 3:30 बजे पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज का दौरा करेंगे।

    उन्होंने बताया कि 27 फरवरी को कुलदीप सिंह पठानिया दोपहर 12:30 बजे भरमौर विधानसभा क्षेत्र के मैहला में आयोजित होने वाले“सरकार गांव के द्वार” कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

    28 फरवरी को विधानसभा अध्यक्ष सिहुंता से शिमला के लिए प्रस्थान करेंगे।

    No comments:

    Post a Comment