सरकारी काॅलेज आफ एजुकेशन में ‘नशे के विरूद्ध’ जागरूकता ट्रेनिंग सैशन आयोजित। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Monday, February 2, 2026

    सरकारी काॅलेज आफ एजुकेशन में ‘नशे के विरूद्ध’ जागरूकता ट्रेनिंग सैशन आयोजित।

    अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब/जालंधर (कमल जीत शीमार ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो (ABD) न्यूज) : * विभिन्न कालेजों के प्रोफैसर टेनिंग प्रोग्राम का हिस्सा बने।
    सरकारी काॅलेज आफ एजुकेशन जालंधर की ओर से एक्शन प्लैन फॉर ड्रग डिमांड रिडक्शन (एन.ए.पी.डी.डी. आर.) के अधीन काॅलेज के प्रोफैसरों हेतु दो दिन का ट्रेनिंग प्रोग्राम सामाजिक सुरक्षा वुमन व चाइल्ड विभाग पंजाब सरकार के सहयोग से करवाया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य अध्यापकों को मनोविज्ञानक समझ व नशे के विरूद्ध रोकथाम की रणनीतियों संबंधी जागरूक करना रहा, तांकि सभी को नशा मुक्त व निरोगी जीवन को सफल बनाने में प्रयास किया जा सके। 
    प्रोग्राम का आरम्भ काॅलेज प्रिंसीपल डॉ. जसमीत सेठी द्वारा कार्यक्रम में मौजूद रिसोर्स पर्सन, अध्यापकगणों का विशेष तौर पर स्वागत करने से पहले ज्योति प्रज्जवल्लित दौरान किया गया। 
    उन्होंने टैनिंग में मौजूद सभी प्रोफैसरों को रिसोर्स पर्सन द्वारा बताए गए मार्गदर्शनों पर चलने पर जोर दिया। डॉ. जगजीत कौर द्वारा बच्चों को मानसिक तौर पर मजबूत बनने व सेहतमंद जीवनशैली व्यतीत करने हेतु प्रेरित किया गया। रिसोर्स पर्सन मिस रंगत कौर (डाटा इंटैलीजैंस व टैक्नीकल स्पोर्ट युनिट) की ओर से विशेष तौर पर नशे की रोकथाम हेतु विशेष सत्र दौरान प्रोग्राम में मौजूद सभी व्यक्तियों को जागरूक किया। जो इस ट्रेनिंग प्रोग्राम का अहम हिस्सा रहा, जिस दौरान सभी को नशे से होने वाली कई बुराईयों व भयानक बिमारियों हेतु भी जानकारी प्राप्त दी गई।
    इस दौरान रमनप्रीत कौर व मनोज कुमार ने भी जागरूकता सैशन आयोजित किए। जो इस प्रोग्राम का अहम हिस्सा रहे। जिसमें मानसिक सेहत व जागरूकता विषय पर जोर दिया गया। आदित्य बिरला एजुकेशन ट्रस्ट की ओर से मनवीर कौर ने अपने भाषण में किसी की मानसिकता को बदलने हेतु भावनाओं से जुड़ने के प्रयास से परिचित करवाते हुए सकरात्मक गुण व वातावरण को ग्रहण करने को प्रेरित किया। प्रोग्राम के अंत में प्रश्न उत्तर के सैशन पूर्व सभी विशेषयग्यों का सम्मान के साथ राष्ट्रीयगाण के साथ प्रोग्राम की समाप्ती की गई।

    No comments:

    Post a Comment