Friday, February 27, 2026
Home
उत्तर प्रदेश दर्पण
🩺 पुरे बेदुआ में कांग्रेस का निशुल्क चिकित्सा शिविर, दो दर्जन से अधिक मरीजों को मिला लाभ।
🩺 पुरे बेदुआ में कांग्रेस का निशुल्क चिकित्सा शिविर, दो दर्जन से अधिक मरीजों को मिला लाभ।
प्रतापगढ़/उत्तर प्रदेश, 27 फ़रवरी।
विपिन ओझा,संवाददाता।
अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़ : कटरा रोड स्थित पुरे बेदुआ में Indian National Congress के चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा एक दिवसीय निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का नेतृत्व जिला चिकित्सा प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ. दीपक शुक्ला ने किया, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी उपस्थित रहे। शिविर में दंत चिकित्सक डॉ. दीपक शुक्ला, नेचुरल पैथी विशेषज्ञ डॉ. अनिल श्रीवास्तव, होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. संजय पाल, योगा थैरेपिस्ट डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव तथा डॉ. अनिल कुमार त्रिपाठी ने मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श एवं उपचार प्रदान किया।
करीब दो दर्जन से अधिक मरीजों ने इस निशुल्क शिविर का लाभ उठाया। शिविर में शुगर, किडनी, घुटनों का दर्द, माइग्रेन, लीवर संबंधी समस्याएं, कब्ज, थायराइड और बी.पी. जैसी बीमारियों की जांच और उपचार किया गया। महिलाओं से संबंधित रोगों के लिए भी विशेष परामर्श उपलब्ध कराया गया। मुख्य अतिथि डॉ. नीरज त्रिपाठी ने कहा कि यह शिविर गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए एक वरदान है तथा कांग्रेस पार्टी हमेशा समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति की सेवा के लिए प्रतिबद्ध रही है।
डॉ. दीपक शुक्ला ने बताया कि उनका उद्देश्य हर जरूरतमंद तक गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा पहुंचाना है और भविष्य में भी ऐसे शिविरों का आयोजन जारी रहेगा। योगा थैरेपिस्ट डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि उनके केंद्र में एक्यूप्रेशर, एक्यूपंचर, रेकी और सुपर एडवांस्ड चाइनीज आयुर्वेदिक पद्धति के माध्यम से उपचार किया जाता है, जिससे मरीजों को बेहतर परिणाम मिल रहे हैं। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष वेदान्त तिवारी, प्रेम शंकर द्विवेदी, राहुल सरोज, नूर आलम और देवमणि पाण्डेय सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Tags
# उत्तर प्रदेश दर्पण
About कमल जीत शीमार,ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो।
उत्तर प्रदेश दर्पण
Tags
उत्तर प्रदेश दर्पण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment