जिला चंबा के नव चेतना संचार सभा नैनी खड्ड की ओर से रविवार को ढूंडीयारा बगला में बैठक का आयोजन - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Monday, February 9, 2026

    जिला चंबा के नव चेतना संचार सभा नैनी खड्ड की ओर से रविवार को ढूंडीयारा बगला में बैठक का आयोजन

     जिला चंबा के नव चेतना संचार सभा नैनीखड्डु की और से रविवार को ढूंडियारा बंगला में बैठक की गई। सभा के अध्यक्ष जैसी राम की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में एच.एस.ओ. डल्हौजी सहित अधिकारी व कर्मचारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। पुलिस दल और नव चेतना संचार सभा के बीच नशे को लेकर हुई। चर्चा में सेना से सेवानिवृत्त अध्यक्ष जैसी राम ने कहा कि आज के समय में समाज में जिस तरह से नशा अपने पैर पसार रहा है, जिसकी वजह से युवा पीढ़ी इसकी चपेट में आ चुकी है।


    ही जरूरी हो गया है, नहीं तो आने वाले समय में समाज को इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी संस्था इस क्षेत्र में वर्ष 2019 से कार्य कर रही है और अब नशे के सौदागरों को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाने में उनकी संस्था पुलिस के साथ मिलकर नशे के खिलाफ जोरदार अभियान चलाएगी।


    नव चेतना संचार सभा के सदस्य प्रधानाचार्य जगजीत आजाद ने समाज में बढ़ते नशे पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि अपने विद्यालय में तो हमारी ओर से बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों बारे समय-समय पर जागरूक जाता रहता है। यदि इस संस्था द्वारा और विद्यालयों में जाकर वहां के बच्चों को भी जागरूक किया जाए तो इसके अच्छे परिणाम देखने को मिल सकते किया


    हैं। इसके अलावा सभा के सदस्य सुभाष साहिल ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज भी नशे के चंगुल में फंसे हुए युवाओं की तादाद ज्यादा नहीं है लेकिन यदि समय रहते इस पर अंकुश नहीं लगाया गया तो आने वाले समय में इस प्रकार के युवाओं की तादाद ज्यादा देखने को मिल सकती है।


    इसलिए समाज के हर वर्ग को हमारी संस्था के साथ मिलकर इस लड़ाई को लड़ना होगा, ताकि नशे की इस बुराई को खत्म करके लोगों के उजड़ते घरों को बचाया जा सके। इस मौके पर पुलिस दल के अलावा नव चेतना संचार सभा के सदस्य सुभाष साहिल, जगजीत आजाद, ओम आजाद, शकील अहमद और सेना से सेवानिवृत्त अतुल शर्मा विशेष रूप से उपस्थि


    त रहे।

    No comments:

    Post a Comment