Tuesday, February 17, 2026
Home
हिमाचल प्रदेश दर्पण
ई-केवाईसी नहीं करवाई तो बंद होगी सामाजिक सुरक्षा पेंशन, 28 फरवरी 2026 अंतिम तिथि, लाभार्थियों को चेतावनी।
ई-केवाईसी नहीं करवाई तो बंद होगी सामाजिक सुरक्षा पेंशन, 28 फरवरी 2026 अंतिम तिथि, लाभार्थियों को चेतावनी।
अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़ डी ०पी ०रावत हिमाचल प्रदेश/कुल्लू : जिला कल्याण अधिकारी गिरधारी लाल शर्मा ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन के वे सभी लाभार्थी, जिन्होंने अब तक अपनी ई-केवाईसी सत्यापन प्रक्रिया पूरी नहीं की है, वे 28 फरवरी 2026 से पहले अनिवार्य रूप से यह प्रक्रिया पूर्ण कर लें। लाभार्थी अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र या संबंधित तहसील कल्याण अधिकारी कार्यालय में आवश्यक दस्तावेजों के साथ ई-केवाईसी करवा सकते हैं।
उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित तिथि के बाद यदि किसी लाभार्थी की ई-केवाईसी सत्यापित नहीं पाई गई, तो यह माना जाएगा कि पेंशनर अनुपलब्ध है अथवा पेंशन प्राप्त करने का पात्र नहीं है। ऐसी स्थिति में संबंधित लाभार्थी की सामाजिक सुरक्षा पेंशन स्थायी रूप से बंद कर दी जाएगी।
जिला कल्याण अधिकारी ने यह भी बताया कि जिन असहाय पेंशनभोगियों का आधार कार्ड किसी कारणवश नहीं बना है या उसमें सुधार की आवश्यकता है, वे आधार अपडेट के लिए संबंधित तहसील कल्याण अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।
ई-केवाईसी सत्यापन से जुड़ी जानकारी या किसी प्रकार की समस्या के समाधान हेतु लाभार्थी अपने नजदीकी जिला कल्याण अधिकारी, तहसील कल्याण अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, परियोजना पर्यवेक्षक अथवा संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से तुरंत संपर्क करें।
Tags
# हिमाचल प्रदेश दर्पण
About कमल जीत शीमार,ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो।
हिमाचल प्रदेश दर्पण
Tags
हिमाचल प्रदेश दर्पण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment