अखण्ड भारत दर्पण (ABD) News

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


विज्ञापन
Posts

हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर चंबा दौरे पर


  चंबा,

हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री, तकनीकी मंत्री, व्यवसायिक
प्रशिक्षण और रोजगार विभाग मंत्री रोहित ठाकुर के चंबा पहुंचने पर जिला कांग्रेस कमेटी ने जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर चंबा सदर के विधायक नीरज नय्यर के इलावा भिन्न भिन्न संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों ने शिक्षा मंत्री का चंबा के परिधि गृह में फुल मालाओं से स्वागत किया। अपने तीन दिवसीय प्रोग्राम को लेकर चंबा पहुंचे शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया कि इस दरमियान वह चंबा जिला के जनजातीय क्षेत्र भरमौर में भी उनका एक दिन का दौरा किया जाएगा जिसमें शिक्षा क्षेत्र से जुड़े उन हर पहलुओं पर गंभीरता से विचार विमर्श कर उन सभी त्रुटियों पर गहन जांच की जायेगी जोकि शिक्षा क्षेत्र में आड़े आ रही है।

इस मौके पर हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री, तकनीकी मंत्री, व्यवसायिक प्रशिक्षण और रोजगार विभाग मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया कि हमारा चंबा जिले का तीन दिवसीय प्रोग्राम है इन तीन दिनों मुख्यता बहुत से ऐसे कार्यक्रम है जिनमें शिलान्यास भी होंगे और उद्घाटन कार्यक्रम को भी रखा है। उन्होंने बताया इस बीच हमारा जनजातीय क्षेत्र भरमौर का भी दौरा रखा गया है और इस प्रोग्राम के बीच हम यह भी सुनिश्चित करना चाहते है कि
शिक्षा विभाग में जो कमियां धरातल में देखने को मिलेंगी
अनपर गहन से जांच कर सभी कमियों को दूर करने का प्रयास किया जाएगा। 
उन्होंने कहा कि चंबा जिला जोकि दूरदराज का क्षेत्र है और खासकर इस प्रोग्राम को ज्यादातर चंबा विधानसभा
क्षेत्र में रखा गया है और इसी बीच हम एक दिन के लिए
भरमौर भी जाएंगे।
पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में स्कूल बंद नहीं किए गए है,बल्कि उनका
विलय किया गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र की NDA सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान कई स्कूलों का अन्य स्कूल में विलय किया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में करीब साढ़े बारह सौ से लेकर 1300,वो स्कूल थे जिनमें प्राथमिक स्कूल में केवल एक ही बच्चा था, आधे तो वह थे और आधे स्कूलों को हमने दूसरे स्कूलों में मर्ज किया है ताकि स्कूल स्टाफ का सही से सदुपयोग किया जा सके।

चंबा से भूषण गुरुंग की रिपोर्ट

Post a Comment