अखण्ड भारत दर्पण (ABD) News

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


विज्ञापन

सतगुरु रविदास महाराज जी का 649वा गुरुपर्व मनाया गया।

अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब/जालंधर (कमल जीत शीमार ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो (ABD) न्यूज) : सतगुरु रविदास महाराज जी का 649वा गुरुपर्व जो कि 01 फरवरी 2026 को पूरे विश्व में श्रद्धालुओं द्वारा मनाया जा रहा था, वही इसी संबंध में श्री गुरु रविदास धर्म अस्थान मैनेजमेंट नीवी आबादी संतोखपुरा जालंधर व श्री गुरु रविदास नौजवान सभा होशियारपुर रोड मोहल्ला संतखपुरा जालंधर द्वारा सतगुरु रविदास महाराज जी का 649वा गुरुपर्व बड़ी श्रद्धा सहित मनाया गया। 

श्री गुरु रविदास धर्म अस्थान मैनेजमेंट नीवी आबादी संतोखपुरा जालंधर द्वारा गुरु घर में 30/01/2026 से अखंड पाठ आरंभ करवाए गए जिनका भोग 01 फरवरी 2026 डाला गया। 

गुरु घर में भोग से पहले आरती के जाप करवाए गए उसके बाद सतगुरु रविदास महाराज जी की महिमा का गुणगान किया गया। 
इस शुभ अवसर पर जहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु नतमस्तक होने के लिए गुरु घर में पहुंचे थे वहीं वार्ड नंबर 76 से पार्षद राजेश ठाकुर भी गुरु घर में नतमस्तक होने के लिए पहुंचे थे। 

श्री गुरु रविदास धर्म अस्थान मैनेजमेंट नीवी आबादी संतोखपुरा जालंधर द्वारा वार्ड नंबर 76 से पार्षद राजेश ठाकुर को गुरु घर की बख्शीश दे कर सम्मानित किया गया। 
गुरु घर के ग्रंथि ज्ञानी सुरिंदर सिंह जी द्वारा अरदास की गई। 
उसके उपरांत आई हुई संगत को गुरु का अटूट लंगर वितरित किया गया।
श्री गुरु रविदास धर्म अस्थान नीवी आबादी संतोखपुरा जालंधर गुरु घर में सेवादार बच्चे व बच्चियों द्वारा 
सतगुरु रविदास महाराज जी का 649वा गुरुपर्व के संबंध में केक काटा गया तथा संगत में वितरित किया गया।

Post a Comment