महिलाओं के लिए मुसीबत का सबब: निरमण्ड में खुली स्वच्छ भारत मिशन की पोल, ब्लॉक कैंची में नहीं है सार्वजनिक शौचालय। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Wednesday, February 18, 2026

    महिलाओं के लिए मुसीबत का सबब: निरमण्ड में खुली स्वच्छ भारत मिशन की पोल, ब्लॉक कैंची में नहीं है सार्वजनिक शौचालय।


     

    निरमण्ड,18 फ़रवरी।

    डी० पी० रावत।

    अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़ 

    हिमाचल प्रदेश के ज़िला कुल्लू के उप मण्डल मुख्यालय निरमण्ड में ब्लॉक कैंची में सरकार के स्वच्छ भारत मिशन की पोल खुल गई है। ब्लॉक कैंची में सार्वजनिक शौचालय न होने के कारण महिलाओं के लिए मुसीबत का सबब बना हुआ है।

    निरमण्ड से रामपुर बुशैहर की तरफ़ मात्र एक किलो मीटर दूर ज़िला मुख्य मार्ग(MDR) 28 पर ब्लॉक कैंची यह वह स्थान है जहां से हर रोज़ पंद्रह बीस क्षेत्र से लेकर जगातखाना,निथर,दुराह, बांदल,ऊरटू,नोर, बागीपुल, अरसू क्षेत्रों से संबंधित सैकड़ों स्त्री पुरुष एस० डी० एम०,तहसील,बीडीओ,कृषि, बागवानी,पुलिस, इंस्पैक्टर को ऑपरेटिव सोसाइटी आदि ऑफिस अपने कार्यों को अंजाम देने निरमण्ड आते हैं।

    इस दरमियान बसों की प्रतिक्षा करते हुए सैकड़ों यात्रियों को ख़ास कर महिलाओं को सार्वजनिक शौचालय के अभाव में बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

    स्थानीय निवासी हीरा लाल दीवान ने अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़ को बताया कि यहां पुरुष तो चादरों (बाउंड्री वाल) के पीछे मूत्र विसर्जन करते हैं,जबकि महिलाओं को खुले में मूत्र विसर्जन व शौच करने में बड़ी परेशानी होती है। उन्होंने बताया कि वे कई महिलाओं को अपने निजी मकान में शौचालय सुविधा प्रदान कर चुके हैं।

    बारिश की स्थिति में यात्रीगण भीगने के लिए मजबूर हैं । उन्होंने जल्द से जल्द शासन व प्रशासन से सार्वजनिक शौचालय और वर्षा शालिका बनाने की मांग की है। 

    उन्होंने कहा है कि नगर पंचायत के उपाध्यक्ष विकास शर्मा ने ज़मीन दान करने की शर्त पर सार्वजनिक शौचालय निर्माण की हामी भरी है।

    बताया जा रहा है कि बाउंड्री वाल के पीछे सरकारी भूमि है। जिस पर निचली मंजिल में सार्वजनिक शौचालय और ऊपरी मंजिल वर्षा शालिका का निर्माण किया जा सकता है।

    No comments:

    Post a Comment