नाग मंदिर द्रोबी में सैल्फी प्वांइट किया स्थापित
चंबा: - जिला परिषद करियां वार्ड के अंतर्गत आती ग्राम पंचायत सराहन के द्रोबी नामक स्थान नाग मंदिर के प्रांगण में जय द्रोबी नाग का सैल्फी प्वाइंट स्थापित किया गया । यह सैल्फी प्वांइंट करियां वार्ड के पूर्व जिला परिषद सदस्य मनोज कुमार ने स्थापित करवाया है । इसे तैयार कराने में जिला परिषद की तरफ से पंद्रवां बित्तायोग के बजट से बीस हजार रु० खर्च किये गये हैं । वहीं इसे मेन रोड़ से द्रोबी तक पहुंचाने में और उसे स्थापित करवाने में यहां के स्थानीय लोगों ने श्रमदान किया है ।
पूर्व जिला परिषद सदस्य मनोज कुमार ने बताया कि यह सैल्फी पोइंट कुछ दिन पहले ही तैयार हो चुका था परंतु जहां यह लगाना था वहां पर बर्फ और रास्ते बंद होने के कारण आज स्थापित किया । इसे स्थापित कराने का एकमात्र मकसद इस क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टी से विकसित करना है । नाग मंदिर द्रोबी नामक स्थान पर हरे भरे जंगलों व सुंदर वादियां के बीच में बसा यह मंदिर ओर इसकी सुंदरता लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है । वहीं यहीं से साल घाटी की मनमोहक पहाड़ियां यहां के सौंदर्य को ओर बढ़ाती है ।
इंटरनेट मीडिया के इस दौर में यह सैल्फी प्वांइट पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने का ओर भी बेहतर विकल्प है । उक्त स्थल पर घूमने पहुंचे लोग यहां पर सैल्फी लेकर इसे इंटरनेट मीडिया पर शेअर करेंगे जिससे लोगों को उक्त स्थल को लेकर जानकारी मिलेगी । इससे पहले भी कस्से माता मंदिर, मां बनागेई मंदिर, लचौड़ी गांव, खज्युंड झील व शमेला में सैल्फी प्वांइट स्थापित किये हैं । उन्होने कहा कि जिले में ऐसे कई स्थान हैं जहां पर पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने की जरूरत है । अगर ऐसे क्षेत्रों के पर्यटन की दृष्टी से विकसित किया जाये तो इससे स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा । उन्होने कहा कि यह कार्य अपने जिला परिषद कार्यकाल का अंतिम कार्य था । इस सब के लिये अपने वार्ड की देवतुल्य जनता का धन्यवाद करता हूं जो मुझ जैसे एक गरीब परिवार से संबंध रखने वाले व्यक्ति को पांच साल तक करियां वार्ड की जनता की सेवा का मौका दिया । उन्होने बताया कि राजनीति में रहूं न रहूं परंतु अपने वार्ड की जनता की सेवा में हमेशा की तरह तत्पर रहूंगा ।
इस मौके पर पूर्व जिला परिषद सदस्य मनोज कुमार के साथ साथ स्थानीय लोगों में अजय कुमार, स्वर्ण कुमार, सोनू,जीवन, कुलदीप, अजय कुमार अशोक कुमार, राकेश कुमार, भगतो, धनी राज व अन्य काफी संख्या में युवा मौजूद रहे
।
