नैशनल एक्शन प्लान फॉर ड्रग डिमांड रिडक्शन के तहत 2 दिन की वर्कशॉप हुई सम्पन्न। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Sunday, February 22, 2026

    नैशनल एक्शन प्लान फॉर ड्रग डिमांड रिडक्शन के तहत 2 दिन की वर्कशॉप हुई सम्पन्न।

    अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब/जालंधर (कमल जीत शीमार ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो (ABD) न्यूज) : नैशनल एक्शन प्लान फॉर ड्रग डिमांड रिडक्शन (एन.ए. पी.डी. डी. आर.) के तहत गवर्नमैंट कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जालंधर द्वारा 21 फरवरी को ‘प्रोफैसर्स की कैपेसिटी बिल्डिंग’ पर आयोजित 2 दिन की वर्कशॉप का दूसरा दिन सफलतापूर्वक खत्म हुआ। प्रोग्राम रजिस्ट्रेशन और सैरेमोनियल लैंप लाइटिंग के साथ शुरू हुआ। प्रिंसीपल डॉ. जसमीत सेठी जी ने रिसोर्स पर्सन और पार्टिसिपैंट्स का स्वागत करते हुए ड्रग डिमांड रिडक्शन व यूथ डिवैलपमैंट में टीचर्स की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया गया। वाइस-प्रिंसीपल नवनीत जीद ने ड्रग प्रॉब्लम की शुरुआती पहचान और रोकथाम के लिए कैपेसिटी बिल्डिंग की जरूरत पर संदेश दिया। सुरिंदर सैनी की सेवाओं की भी तारीफ करते हुए कहा जो पिछले चालीस से ज्यादा सालों से चाइल्ड हैल्पलाइन और जालंधर वैल्फेयर सोसायटी चला रहे हैं और बच्चों के साथ गलत व्यवहार और ड्रग की लत को रोकने के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

    सैशन 1 में डॉ. शरणजीत कौर ने ड्रग की आदत के साइकोलॉजिकल पहलुओं और रोकथाम के तरीकों पर अपने विचार शेयर किए। मिस्टर संदीप सिंह की लीडरशिप में सैशन 2 और 3 में नशे की साइकोलॉजी, काऊंसलिंग स्किल्स व प्रैक्टिकल इंटरवैंशन के तरीकों पर फोकस दिया। मिस रमनप्रीत कौर की लीडरशिप में सैशन 4 में साइकोलॉजिकल वेल-बीइंग, स्ट्रेस मैनेजमैंट और ड्रग-फ्री, सपोर्टिव एकैडमिक माहौल बनाने पर फोकस किया। वर्कशॉप प्रिंसीपल के क्लोजिंग एड्रेस के साथ खत्म हुई, जिन्होंने सफल ऑर्गनाइजेशन के लिए रिसोर्स पर्सन, पार्टिसिपैंट्स, ऑर्गनाइजिंग टीम व डॉ. हरमनदीप कौर प्रोग्राम इंचार्ज को धन्यवाद दिया। वर्कशॉप ने टीचर्स की प्रोफेशनल कैपेसिटी को मजबूत किया और एजुकेशन और काउंसलिंग के जरिए ड्रग की डिमांड कम करने के लिए शेयर्ड कमिटमैंट को और मजबूत किया।

    No comments:

    Post a Comment