अखण्ड भारत दर्पण (ABD) News

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


विज्ञापन
Posts

किश्तवाड़ में आतंकियों से मुठभेड़ के बाद चंबा के सभी बॉर्डर सील सुरक्षित एजेंसी अलर्ट

 *किश्तवाड़ में आतंकियों से मुठभेड़ के बाद चंबा की सीमाएं सील, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट*



*आतंकियों के भागने की आशंका के बाद सभी एजेंसियां और पुलिस अलर्ट हैं। चंबा के सीमावर्ती क्षेत्र में पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है।* 


जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में सेना और आतंकियों में मुठभेड़ के बाद हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में भी हाई अलर्ट जारी किया गया है। आतंकियों के भागने की आशंका के बाद सभी एजेंसियां और पुलिस अलर्ट हैं। चंबा के सीमावर्ती क्षेत्र में पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। जम्मू-कश्मीर से सटी जिले की सभी सीमाओं को सील कर दिया गया है और हर रास्ते पर सख्त पहरा लगाया गया है।


जिले के संसारी नाला, खैरी में सेवा वृज, लंगेरा और तुन्नूहट्टी में बैरियर और चेक पोस्ट के साथ सटीं सीमाएं सील कर दी गई हैं। वाहनों के दस्तावेजों के साथ-साथ यात्रियों की पहचान भी बारीकी से जांची जा रही है। उधर, एसपी चंबा विजय सकलानी का कहना है कि किश्तवाड़ की घटना को गंभीरता से लेते हुए चंबा जिला की सभी सीमाओं को सील किया गया है और सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस जवानों को आदेश हैं कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि, व्यक्ति या वाहन की तुरंत सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी जाए।

Post a Comment