लक्की ओबेरॉय हत्याकांड का मुख्य आरोपी हथियारों सहित गिरफ्तार। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Sunday, February 8, 2026

    लक्की ओबेरॉय हत्याकांड का मुख्य आरोपी हथियारों सहित गिरफ्तार।

    (गोली लगने का बाद लक्की ओबेरॉय की सोशल मीडिया से ली गई तस्वीर)
    अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब/अमृतसर (कमल जीत शीमार ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो (ABD) न्यूज) : जिला जालंधर मॉडल टाऊन में गुरुद्वारा के बाहर आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता लक्की ओबरॉय की हमलावर द्वारा गोलियां मार कर हत्या कर दी गई थी। पंजाब पुलिस द्वारा इस मामले में करवाई करते हुए एक बहादुरी का परिचय देते हुए 48 घंटे के भीतर ही बीती देर रात अमृतसर ग्रामीण पुलिस द्वारा हत्या के मुख्य आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया है। 
    (अमृतसर पुलिस मुठभेड़ के बाद मीडिया को जानकारी देते हुए)
    आरोपी के पास से एक पिस्तौल भी बरामद हुई है। जिसकी पहचान शमिंदर उर्फ शिंगरी के रूप में पुष्टि की गई है।
       (यह फाइल तस्वीर कातिल शमिंदर उर्फ शिंगरी की है)

    बीती देर रात अमृतसर पुलिस द्वारा जब मुठभेड़ में शमिंदर उर्फ शिंगरी को गिरफ्तार किया गया तब वह बार बार यही बात कह रहा था "गलती हो गई, दोबारा ऐसा नहीं करता , बस एक बार मुझे बचा लो।" आप सभी इस बात से अंदाजा लगा सकते हो कि किसी की जान लेना इनके लिए इतना आसान है जब इन पर खुद पर बीतती तब यह अपनी जान की भीख मांगते हैं। ऐसा करने से पहले इनको जरूर सोचना चाहिए।

    No comments:

    Post a Comment