मान सरकार द्वारा "मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना" के तहत ऐतिहासिक कदम। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Tuesday, February 3, 2026

    मान सरकार द्वारा "मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना" के तहत ऐतिहासिक कदम।

    अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब/जालंधर (कमल जीत शीमार ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो (ABD) न्यूज) : लोगों की हेल्थ केयर क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए मान सरकार द्वारा "मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना" के तहत कार्ड बनाने का शुरू किया गया है। इसका फायदा पंजाब के हर घर तक पहुंचेगा। जिसमें हर परिवार के लिए 10 लाख रुपये के इलाज के लिए हेल्थ इंश्योरेंस फ्री किया जा रहा है। 
    हलका इंचार्ज नॉर्थ दिनेश ढल्ल के निर्देश पर नॉर्थ जालंधर वार्ड नंबर 76 के निवासियों के हेल्थ इंश्योरेंस कार्ड बनाने शुरू कर दिए गए हैं और इलाके के सभी निवासियों को वार्ड नंबर 76 से पार्षद राजेश ठाकुर की और से भरोसा दिलाया गया हैं कि मेरे वार्ड के हर निवासी को मान सरकार द्वारा "मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना" इंश्योरेंस स्कीम की रजिस्ट्रेशन हमारी टीम द्वारा उनके घर घर जाकर की जाएगी। यह रजिस्ट्रेशन बूथ के हिसाब से एक के बाद एक की जाएगी। उन्होंने कहा कि मेरे वार्ड के हर नागरिक का मेडिकल कार्ड बनवाना मेरी जिम्मेदारी है। वार्ड के अलग-अलग इलाकों में मेडिकल कार्ड की रजिस्ट्रेशन का शेड्यूल जल्द ही आपके साथ शेयर किया जाएगा, किस दिन और किस इलाके में कार्ड बनेंगे।

    No comments:

    Post a Comment