Friday, February 13, 2026
जगतगुरु रविदास महाराज जी का मनाया जाएगा 649वा प्रकाश पर्व।
अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब/जालंधर (कमल जीत शीमार ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो (ABD) न्यूज) : रवि- दासिया धर्म का 17वां स्थापना दिवस, सतगुरु सरवन दास महाराज जी की 131वीं जयंती तथा जयंती जगतगुरू रविदास महाराज जी" का 649वा प्रकाश पर्व संत सुरिंदर दास बाबा जी की सरपरस्ती में 15 फरवरी 2026 दिन रविवार को रविदासिया धर्म प्रचार स्थान, कहानपुर, जिला जालंधर में मनाया जा रहा है।
इस अवसर पर अमृतबानी सतगुरु रविदास महाराज जी का जाप किया जाएगा। इसके बाद महान संतों के प्रवचन होंगे, कीर्तनी जत्थे और प्रचार कलाकार उपस्थित रहेंगे जिनके द्वारा सतगुरु गुरु रविदास महाराज जी की महिमा का गुणगान किया जाएगा उसके बाद निरंतर लंगर परोसा जाएगा। रविदासिया धर्म प्रचारक संत सुरिंदर दास बाबा जी द्वारा रविदासिया समाज व सतगुरु रविदास महाराज नाम लेवा संगत से अपील की गई है कि वह इस शुभ अवसर पर दर्शन देने की कृपालता करे तथा अपने जीवन को सफल बनाए।
Tags
# पंजाब दर्पण
About कमल जीत शीमार,ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो।
पंजाब दर्पण
Tags
पंजाब दर्पण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment