अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब/जालंधर (कमल जीत शीमार ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो (ABD) न्यूज) : पंजाब के जिला होशियारपुर में स्थित श्री खुरलगढ़ साहिब, रविदासी समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल है, जो सतगुरु रविदास महाराज द्वारा दर्शन किए गए स्थान को दर्शाता है।
चरण चौह गंगा के नाम से प्रसिद्ध, यह माना जाता है कि सतगुरु रविदास महाराज यहीं रुके थे और उपदेश देते थे, जिससे बड़ी संख्या में अनुयायी आकर्षित हो कर यहां नतमस्तक होने के लिए आते हैं।
आज श्री खुरलगढ़ साहिब चरण चौह गंगा सतगुरु रविदास महाराज जी में नतमस्तक होने के लिए रविदासिया समुदाय के श्रद्धालु नीवी आबादी मोहल्ला संतोखपुरा जालंधर से एक संगत के रूप में बस से रवाना हुए, जिनमें सुरिंदर पाल, जोगिंदर राज शीमार, राम लुभाया, धर्मपाल सिद्धू, धनी राम, मन जी व अन्य श्रद्धालु नीवी आबादी मोहल्ला संतोखपुरा से मौजूद थे।
स्थान: होशियारपुर जिले के गढ़शंकर क्षेत्र में स्थित, जिसे अक्सर "चरण चोह गंगा" (गुरु रविदास के चरणों से आशीर्वादित भूमि) कहा जाता है।