Sunday, February 22, 2026
Home
हिमाचल प्रदेश दर्पण
श्रीखण्ड वेलफेयर एंड चैरिटेबल सोसाइटी ने एसडीएम से की शिष्टाचार भेंट, जनकल्याणकारी योजनाओं पर हुआ मंथन।
श्रीखण्ड वेलफेयर एंड चैरिटेबल सोसाइटी ने एसडीएम से की शिष्टाचार भेंट, जनकल्याणकारी योजनाओं पर हुआ मंथन।
22 फ़रवरी,निरमण्ड।
डी० पी० रावत।
अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़ : निरमण्ड क्षेत्र में सामाजिक सरोकारों को नई दिशा देने की पहल के तहत आज श्रीखंड वेलफेयर एंड चैरिटेबल सोसाइटी के प्रतिनिधिमंडल ने उपमंडल अधिकारी (SDM) निरमण्ड डॉक्टर जगदीप सिंह कंवर से शिष्टाचार भेंट कर उनके नवीन दायित्व ग्रहण करने पर हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
भेंट के दौरान सोसाइटी द्वारा गत वर्षों में किए गए जनहितकारी कार्यों—जैसे सामाजिक जागरूकता अभियान, जरूरतमंद परिवारों की सहायता, शिक्षा एवं स्वास्थ्य से जुड़े सहयोगात्मक प्रयासों—की विस्तृत समीक्षा प्रस्तुत की गई।
प्रतिनिधिमंडल ने आगामी वर्षों के लिए प्रस्तावित योजनाओं पर भी विस्तारपूर्वक चर्चा की, जिनमें ग्रामीण विकास, युवाओं के कौशल संवर्धन, महिला सशक्तिकरण तथा जनसुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से जुड़े कार्यक्रम प्रमुख रहे। इस अवसर पर उपमंडल अधिकारी ने समाजसेवी संस्थाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए प्रशासन और सामाजिक संगठनों के समन्वित प्रयासों को समय की आवश्यकता बताया।
सोसाइटी के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि उपमंडल अधिकारी के कुशल एवं दूरदर्शी नेतृत्व में प्रस्तावित जनकल्याणकारी कार्यों को नई गति मिलेगी और क्षेत्र के समग्र विकास को मजबूती प्राप्त होगी।
बैठक के दौरान क्षेत्र की आधारभूत सुविधाओं, सामाजिक विकास योजनाओं तथा जनहित के मुद्दों पर सकारात्मक एवं सार्थक विचार-विमर्श हुआ। इस अवसर पर सोसाइटी के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे और सामूहिक रूप से क्षेत्रहित में निरंतर कार्य करते रहने का संकल्प दोहराया गया।
Tags
# हिमाचल प्रदेश दर्पण
About कमल जीत शीमार,ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो।
हिमाचल प्रदेश दर्पण
Tags
हिमाचल प्रदेश दर्पण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment