Wednesday, February 25, 2026
Home
राजस्थान दर्पण
बालोतरा पुलिस की अभिनव पहल: किटनोद गांव से शुभारंभ: 'अपना गांव, अपनी जिम्मेदारी' अभियान
बालोतरा पुलिस की अभिनव पहल: किटनोद गांव से शुभारंभ: 'अपना गांव, अपनी जिम्मेदारी' अभियान
बालोतरा पुलिस ने किटनोद गांव से किया अपना गांव, अपनी जिम्मेदारी' अभियान का शुभारंभ
बालोतरा:ABD NEWS राजस्थान राज्य ब्यूरो (असरफ मारोठी) बालोतरा जिला पुलिस अधीक्षक रमेश आईपीएस के नेतृत्व में बालोतरा पुलिस ने सामाजिक सहभागिता मजबूत करने एवं ग्रामीण स्तर पर जनसंपर्क अभियान 'अपना गांव, अपनी जिम्मेदारी' का किटनोद गांव से किया शुभारंभ, जिला पुलिस अधीक्षक रमेश ने बताया कि इस अभियान का लक्ष्य नशा मुक्ति, साइबर सुरक्षा, यातायात नियमों की पालना, नवीन आपराधिक कानूनों की जानकारी एवं सामाजिक जागरूकता फैलाना है।
पुलिस अधिकारियों का ग्रामीण संवाद कार्यक्रम में बीट अधिकारी से लेकर एसपी तक के अधिकारियों ने किटनोद पहुंच कर आमजन, युवाओं व विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया, स्थानीय समस्याओं को सुनकर पुलिस द्वारा त्वरित समाधान का प्रयास किया जाएगा। श्रीमती शारदा विश्नोई, थानाधिकारी जसोल ने डिजिटल प्रस्तुति से नए आपराधिक कानूनों के प्रावधान बताए, जो न्याय प्रक्रिया को पारदर्शी व समयबद्ध बनाते हैं। राजकॉप सिटीजन ऐप की भी जानकारी दी गई।यातायात व साइबर जागरूकता पर जोर
लूणाराम उनि, प्रभारी यातायात शाखा ने हेलमेट-सीट बेल्ट उपयोग, नाबालिग वाहन चालन प्रतिबंध एवं नशे में वाहन न चलाने पर बल दिया।
इस अवसर पर मिश्रेखां, साइबर सेल ने ऑनलाइन ठगी, ओटीपी फ्रॉड, फर्जी कॉल व सोशल मीडिया जोखिमों पर चेताया तथा हेल्पलाइन 1930 का नंबर साझा किया।नाटक-गीत से नशा विरोधी संदेश
स्थानीय विद्यालय के छात्रों ने नशे के दुष्प्रभावों पर नाट्य प्रस्तुति दी, जबकि स्वरूप खान एंड पार्टी ने प्रेरणादायी गीत-नाटक दिखाए। ग्रामीणों ने इन सांस्कृतिक संदेशों की सराहना की।एसपी का उद्बोधन व शपथ
एसपी रमेश ने कहा कि यह अभियान पुलिस-समाज के बीच विश्वास व सहयोग की सशक्त कड़ी है। नशा, साइबर अपराध व यातायात उल्लंघनों से निपटने हेतु सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। श्रीमती शारदा विश्नोई ने उपस्थितजनों को नशामुक्ति व अभियान संकल्प की शपथ दिलाई।उत्साहपूर्ण सहभागिता कार्यक्रम में विरेंद्रकरण सिंह, अखाराम चौधरी, मुकनाराम चौधरी, हरनाथ सिंह, अंबाराम चौधरी, विशनाराम भील, नरेन्द्रकरण सिंह, रघुनाथ परिहार, अजाराम देवासी, जगदीश हरिजन, सज्जनसिंह, इस्माइल खान, वीरमदेव सहित ग्रामीण व बच्चे उपस्थित रहे। अभियान चरणबद्ध रूप से जिले भर में चलेगा।
Tags
# राजस्थान दर्पण
About मोहम्मद असरफ मारोठी,राज्य ब्यूरो चीफ राजस्थान।
राजस्थान दर्पण
Tags
राजस्थान दर्पण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment