अखण्ड भारत दर्पण (ABD) News

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


विज्ञापन
Posts

Pm पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बकलोह में प्लस टू का विदाई समारोह


 *पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बकलोह में कक्षा 12 के विद्यार्थियों के लिए विदाई एवं आशीर्वचन समारोह का आयोजन*

बकलोह (हिमाचल प्रदेश), शुक्रवार : पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बकलोह में कक्षा 12 के विद्यार्थियों के लिए विदाई एवं आशीर्वचन समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ।


समारोह को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्राचार्य अनिल कुमार ने विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जीवन स्वयं एक परीक्षा है, इसलिए किसी भी परीक्षा से भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ प्रश्नपत्र हल करने की सलाह दी तथा परीक्षा के दौरान स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने पर जोर दिया।


इस अवसर पर शिक्षक वकील सिंह एवं अखिलेश राणा ने भी विद्यार्थियों को परीक्षा संबंधी महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने पुनरावृत्ति की रणनीति, लेखन कौशल और मानसिक संतुलन बनाए रखने के उपाय साझा किए।


कार्यक्रम में कक्षा 11 के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत नृत्य एवं संगीत कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहे। कक्षा 12 कि विद्यार्थियों निकिता कुमारी, मोनालिसा तथा अर्णव महाजन ने विद्यालय में बिताए अपने अनुभव साझा करते हुए शिक्षकों एवं साथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।


समारोह के दौरान कक्षा 12 के विद्यार्थियों को स्मृति-चिह्न भेंट किए गए। इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था भी की गई।

विद्यालय के प्राचार्य एवं समस्त शिक्षकों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य एवं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त कीं। समारोह भावनात्मक क्षणों और प्रेरणादायक संदेशों के साथ संपन्न हुआ। 

कार्यक्रम के अंत में शिक्षिका रक्षा देवी ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Post a Comment