अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब/जालंधर (कमल जीत शीमार ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो (ABD) न्यूज) : डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल द्वारा विद्यार्थियों और मरीजों के लिए शांतमयी माहौल सुनिश्चित बनाने के लिए शैक्षणिक संस्थाओं और अस्पतालों के पास डी.जे. ना बजाने की सख्त हिदायत देते हुए कहा गया है कि डी.जे. बजाने पर जहां सामान जब्त किया जाएगा, वही प्रबंधकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने ऊंची आवाज में लाउड स्पीकरों और प्रेशर हॉर्नो का इस्तेमाल ना करने की भी सख्त हिदायत दी गई है।
डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल द्वारा बताया गया कि उनके ध्यान में आया है कि लाउड स्पीकरों के इस्तेमाल से विद्यार्थियों को विशेषकर परीक्षाओं के दिनों में असुविधा होती है। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में दाखिल मरीजों को भी बहुत ज्यादा शोर करके जैसे कि डी.जे. ऊंची आवाज में लाउड स्पीकरों और प्रेशर हॉर्नो से परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि इन जगहों को पहले ही साइलेंस जोन घोषित किया गया है लेकिन इसके बावजूद डी.जे. लाउड स्पीकरों का इस्तेमाल जनता के लिए समस्याएं पैदा करता है। डिप्टी कमिश्नर डा. अग्रवाल द्वारा जोर देते हुए कहा गया है कि परीक्षाओं के मद्देनजर और मरीजों की सेहतयाबी के लिए ऐसी संवेदनशील जगहों के आस-पास शांति बरकरार रखना बहुत जरूरी है। उन्होंने संबंधित विभागों को हिदायत जारी करते हुए कहा कि इस संबंधी मामला सामने आने पर सख्त कार्रवाई करने से गुरेज न किया जाए। डिप्टी कमिश्नर ने डी.जे. मालिकों को मैरिज पैलेसों में डी.जे. की आवाज निर्धारित सीमा के अंदर रखने की भी हिदायत जारी की गई है। उनके द्वारा उल्लंघना करने की सूरत में सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी गई है।