(सोशल मीडिया से ली गई तस्वीर में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान)
अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज देश विदेश दर्पण (कमल जीत शीमार ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो (ABD) न्यूज) : सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई है कि ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान द्वारा ईरान के सरकारी टेलीविज़न पर एक वीडियो मैसेज दिया गया है, जिसमें उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि उन पड़ोसी देशों से माफ़ी मांगना ज़रूरी है, जिन पर हमला हुआ है."
उन्होंने कहा अब पड़ोसी देशों पर हमले नहीं किए जाएंगे। उन्होंने कहा है कि ईरान पड़ोसी देशों को उस वक्त तक निशाना नहीं बनाएगा जब तक कि वहां की जमीन से हमला ना हो। ईरान की अंतरिम लीडरशिप काउंसिल द्वारा इसको लेकर मंजूरी दे दी गई है कि अब पड़ोसी देशों पर हमला नहीं किया जाएगा जब तक कि ईरान पर हमला वहां से न हो। यह भी जानकारी प्राप्त हुई है कि ईरानी राष्ट्रपति के ऐलान के बाद कतर में लोगों के मोबाइल पर एक मैसेज भेजा गया है, जिसमें कहा गया है कि अब "सुरक्षा का खतरा खत्म हो गया है और स्थिति नॉर्मल हो गई है"। ईरान द्वारा पड़ोसी देशों पर हमले रोकने का ऐलान उस वक्त किया गया है जब सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात जैसे देशों द्वारा जवाबी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी गई थी।
No comments:
Post a Comment