Monday, March 9, 2026
Home
उत्तर प्रदेश दर्पण
सड़वा खास में होली मिलन समारोह, नेताओं व कार्यकर्ताओं ने दिया भाईचारे का संदेश।
सड़वा खास में होली मिलन समारोह, नेताओं व कार्यकर्ताओं ने दिया भाईचारे का संदेश।
विपिन ओझा
9 मार्च प्रतापगढ़ (यू.पी.)
अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
* डॉ. नीरज त्रिपाठी बोले—होली आपसी प्रेम और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक।
प्रतापगढ़ जिले के विश्वनाथगंज विधानसभा क्षेत्र की सड़वा खास ग्रामसभा में जिला सचिव उमेश तिवारी के संयोजन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे डॉ. नीरज त्रिपाठी ने कहा कि होली आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक पर्व है। यह त्योहार हमें आपसी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे के साथ खुशियां बांटने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों और विचारधारा को मजबूत करने का आह्वान किया।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष इन्द्रानंद तिवारी ने कहा कि होली हमारी संस्कृति और परंपरा का महत्वपूर्ण पर्व है, जो समाज में प्रेम, सौहार्द और सहयोग की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने सभी से समाज में भाईचारे और सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लेने की अपील की। कार्यक्रम आयोजक उमेश तिवारी ने समारोह में पहुंचे सभी क्षेत्रवासियों और अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी प्रेम व भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष वेदान्त तिवारी, कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष महेन्द्र शुक्ल, एसआईआर प्रभारी रामशिरोमणि वर्मा, मनरेगा प्रभारी रवि भूषण सिन्हा, सेवादल उपाध्यक्ष प्रेम शंकर द्विवेदी, जिला महासचिव चन्द्रनाथ शुक्ल, ब्लॉक अध्यक्ष रविन्द्र मिश्र, बब्बू उपाध्याय, जगत बहादुर पटेल सहित कई कार्यकर्ता व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
Tags
# उत्तर प्रदेश दर्पण
About कमल जीत शीमार,ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो।
उत्तर प्रदेश दर्पण
Tags
उत्तर प्रदेश दर्पण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment