Wednesday, March 11, 2026
उच्च स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल से की गई मुलाकात।
अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब/चंडीगढ़ (कमल जीत शीमार ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज) : सोशल मीडिया पर माननीय मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा जानकारी सांझा करते हुए बताया गया है कि चंडीगढ़ में लीडर इंस्टिट्यूट ऑस्ट्रेलिया के अध्यक्ष प्रोफेसर बर्नार्ड मलिक के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की गई। इस बैठक में पंजाब में 'विश्वस्तरीय अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालय' की स्थापना के महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर बहुत सार्थक चर्चा हुई।
माननीय मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा कहा गया कि हमारी सरकार का एक ही लक्ष्य पंजाब के युवाओं को शिक्षा और रोजगार के लिए विदेश नहीं जाना पड़े बल्कि विदेशी विश्वविद्यालय और मल्टीनेशनल कंपनियां को खुद हमारे पंजाब आना पड़े। यह प्रस्तावित विश्वविद्यालय अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी (आईटी), कृषि-व्यापार (कृषि व्यापार) और वैश्विक नेतृत्व का एक प्रमुख केंद्र बन जाएगा।
उन्होंने कहा हम इस प्रतिनिधिमंडल में अन्य पदाधिका- रियों का गर्मजोशी से स्वागत करते हैं - पूर्व सांसद डॉ मार्क रॉबिन्सन, फेवर फाउंडेशन के निदेशक पादरी क्रिस एटन और एमएसआई टेलर वेल्थ मैनेजमेंट के साथी पीटर ओ'कालाघन पंजाब आगमन पर। उनका यह अनुभव हमारी शिक्षा संरचना को वैश्विक स्तर पर जोड़ने में महत्वपूर्ण साबित होगा। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास विदेशी निवेश और बेहतर शिक्षा के माध्यम से ब्रेन ड्रेन को रोक कर पंजाब के विकास में अपनी प्रतिभा को लगाना है। पंजाब को फिर से 'रंगला पंजाब' बनाने की दिशा में यह एक और मजबूत कदम साबित होगा।
Tags
# पंजाब दर्पण
About कमल जीत शीमार,ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो।
पंजाब दर्पण
Tags
पंजाब दर्पण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment