लोकतंत्र का चौथा स्तंभ खतरे में? प्रतापगढ़ में पत्रकार के साथ घटना से पत्रकारों में आक्रोश। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Wednesday, March 11, 2026

    लोकतंत्र का चौथा स्तंभ खतरे में? प्रतापगढ़ में पत्रकार के साथ घटना से पत्रकारों में आक्रोश।

    11 मार्च,प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश):
    ✍️ विपिन कुमार ओझा,ब्यूरो चीफ।
    अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
    उत्तर प्रदेश राज्य के प्रतापगढ़ जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अचलपुर थाना क्षेत्र से पत्रकार सुरक्षा को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। 

    सूत्रों के अनुसार एक स्थानीय पत्रकार के साथ हुई घटना ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
    बताया जा रहा है कि संबंधित पत्रकार को पुलिस द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मेडिकल कॉलेज के छात्रों द्वारा उनका इलाज किया गया। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर पत्रकारों के बीच भारी रोष देखने को मिल रहा है। पत्रकारों का कहना है कि इस मामले में मानवाधिकारों की अनदेखी हुई है, जो बेहद चिंताजनक है।

    पत्रकारों का कहना है कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है, जो सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों की सच्चाई जनता के सामने लाने का काम करता है। यदि पत्रकार ही सुरक्षित नहीं रहेंगे तो निष्पक्ष और स्वतंत्र पत्रकारिता पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है।

    इस घटना के बाद पत्रकार संगठनों ने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि पत्रकारों की सुरक्षा के लिए ठोस कानून और स्पष्ट सुरक्षा व्यवस्था बनाई जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को रोका जा सके। फिलहाल प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन पत्रकार संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो इस मुद्दे को बड़े स्तर पर उठाया जाएगा।
    अंत में पत्रकारों ने एक स्वर में कहा –
    “पत्रकार एकता जिंदाबाद।”

    No comments:

    Post a Comment