(सोशल मीडिया से ली गई तस्वीर में माननीय मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान व हल्का नॉर्थ इंचार्ज माननीय दिनेश ढल)
अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब/जालंधर
(कमल जीत शीमार ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज) : पंजाब सरकार द्वारा पेश किए गए वित्तिय वर्ष 2025-26 के बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए आप नेता हल्का नॉर्थ इंचार्ज माननीय दिनेश ढल वा वार्ड नंबर 76 से पार्षद राजेश ठाकुर द्वारा इसे जनहितैषी और महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया गया है। आप नेता हल्का नॉर्थ इंचार्ज माननीय दिनेश ढल वा वार्ड नंबर 76 से पार्षद राजेश ठाकुर द्वारा कहा गया है कि माननीय मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार लगातार आम लोगों के हित में फैसले ले रही है। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं को हर महीने एससी वर्ग महिलाओं को ₹1500 तथा जनरल केटेगिरी महिलाओं को हर महीने ₹1000 की आर्थिक सहायता देने की योजना का स्वागत करते हुए कहा गया है कि इससे राज्य की लाखों महिलाओं को आर्थिक सहारा मिलेगा और वे आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ सकेंगी।
(सोशल मीडिया से ली गई तस्वीर में माननीय मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान व वार्ड नंबर 76 से पार्षद राजेश ठाकुर)
उन्होंने कहा कि यह योजना उन महिलाओं के लिए बेहद लाभकारी साबित होगी जो आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से संबंध रखती हैं। इससे महिलाओं को अपने छोटे-मोटे खर्चों के लिए किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा और उनके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। आप नेता हल्का नॉर्थ इंचार्ज माननीय दिनेश ढल वा वार्ड नंबर 76 से पार्षद राजेश ठाकुर द्वारा आगे कहा गया कि पंजाब सरकार का यह बजट शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों को मजबूत करने वाला है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार की यह पहल पंजाब के विकास को नई गति देगी और समाज के हर वर्ग को इसका लाभ मिलेगा।
No comments:
Post a Comment