18 मार्च,आनी।
डी० पी० रावत।
अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
हिमाचल प्रदेश के ज़िला कुल्लू के विकास खण्ड आनी के अन्तर्गत ग्राम पंचायत लफ़ाली में गत पांच वर्षों में विकासात्मक गतिविधियों पर ग्रामीणों ने प्रश्न चिन्ह लगाए हैं।
ABD News की ग्राउंड रिर्पोटिंग में कुछ ग्रामीणों पंचायत द्वारा निष्पादित कार्यों पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने बताया कि " निर्माण टाइल्स पक्का रास्ता शिला आरण" कार्य में केवल आधे रास्ते से भी कम रास्ते में टाइल्स लगी हैं और इसके निर्माण सामग्री(ख़ासकर सीमेंट:रेत: बजरी) स्टैण्डर्ड अनुपात से काफ़ी कम है। इसके अलावा यह रास्ता गांव से क़रीब पच्चास मीटर दूर तक बना है।
इस निर्माण कार्य से बची हुई टाइल्स और रेत अभी तक मुख्य सड़क के किनारे बेकार पड़ी हैं। इस के अतिरिक्त कुछ ने तो मज़दूरी भुगतान पर भी सवाल खड़े किए हैं कि मनरेगा कार्य के 14 दिन की मज़दूरी प्रति मज़दूर करीब दस हज़ार रूपये बैंक खाते में भुगतान किए गए हैं।
जोकि मनरेगा निर्धारित दिहाड़ी की दर से काफ़ी ज्यादा है। कुछ ग्रामीणों का कहना है कि मस्टर रोल में उन मज़दूरों के नाम हैं जिन्हें कभी काम करते हुए किसी ने नहीं देखा। कई मज़दूरों को एक वर्ष में लगातार रोज़गार दिया गया है जबकि कई मज़दूरों को 100 दिन का रोज़गार भी नहीं मिला।
खण्ड विकास अधिकारी प्रभारी अंजना शर्मा ने बताया कि अभी तक उन्हें इस मामले कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। अत: उन्होंने कोई भी टिप्पणी करने से इन्कार कर दिया है। इस संबंध में पूर्व प्रधान ममता ठाकुर ने कहा कि वे अपना पक्ष दो दिनों में रखेंगे।
Best Digital Marketing Services – Click Here
