भारतीय प्रथम महिला अध्यापक सावित्री बाई फूले को समर्पित मनाया ‘वुमन डे’ - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Tuesday, March 17, 2026

    भारतीय प्रथम महिला अध्यापक सावित्री बाई फूले को समर्पित मनाया ‘वुमन डे’

    अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज।
    पंजाब/जालंधर (कमल जीत शीमार ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो ) : 
    * समाज की विभिन्न विभागों के अधिकारी व सोशल एकटीविस्ट महिलाओं को किया सम्मानित।

    जालंधर, 16 मार्च 2026 को लिटल फलावर मॉडल सीनियर सैकेंडरी स्कूल नुरपुर में प्रिं. मनजीत कौर व डायरैक्टर मनजीत सिंह के दिशा निर्देषों अनुसार भारतीय प्रथम महिला अध्यापक सावित्री बाई फूले को समर्पित ‘वुमन डे’ पर समाज के विभिन्न कैटेगरी में सोशल एकटीविस्ट महिलाओं का विशेष तौर पर सम्मान किया गया।

    प्रिं. मनजीत कौर द्वारा बताया गया कि समाज की दशा व दिशा में बदलाव लेकर आने वाली सोशल अवैयनैस कैटेगरी में हमसफर युवक सेवाएं यूथ क्लब, व हमसफर रैड रीबन यूथ क्लब के डायरैक्टर कम प्रोग्राम अधिकारी पूनम भाटिया, पुलिस प्रशासन से जालंधर कमिशनररेट महिला मित्रा सैल व विभिन्न ठाना सांझ केंद्रों की उच्च अधिकारी मैडम मनदीप कौर व ज्योति शर्मा, नगर निगम जालंधर से सी.एफ. हैल्थ ब्रॉच से मैडम अमनदीप कौर व सर्ब क्लिनिकल कम्पयूटराइज्ड लैबोरेटरी से अमृतपाल कौर, शिक्षा क्षेत्र में लैक्चरार सुनीता रानी, बैंकिंग लाइन से आई.आई.एफ.एल. गोल्ड लोन फाइनास लिमिटिड से बांच मैनेजर प्रवीण कौर को सावित्री बाई फूले महान समाज सेविका के सम्मान से नवाजा गया।
    पंजाब पुलिस जालंधर महिला मित्रा अधिकारी कम सांझ केंद्र इंचार्ज ज्योति शर्मा द्वारा स्कूल के सभी विद्यार्थियों व पेरैंट्स को गुड टच व बैड टच और सोशल मीडिया के गुड व बैड इफैक्टों के बारे में जागरूक किया गया।

    नगर निगम हैल्थ ब्रांच सी.एफ. अमनदीप कौर द्वारा सभी महिलाओं को भारतीय नारी होने पर गर्व होने के विषय पर स्पीच देते हुए आज के दौर में खास कर युवतीयों को बाहरी अंजान व शक्की लोगों से दूरी बनाएं रखने की भी अपील की गई।  

    हमसफर युवक सेवाएं यूथ क्लब से मैडम पूूनम भाटिया द्वारा देश की आजादी में योगदान देते हुए बलिदान देने वाली महान महिलाओं को याद करते हुए बेटीओं को समाज व देश की सेवा व रक्षा करने हेतु हर समय तत्पर रहने के लिए प्रेरित किया गया। 

    मैनेजर प्रवीण कौर द्वारा गोल्ड लोन व एजुकेशन लोन के बारे में जागरूक करते हुए कहा हालात गंभीर हो जाने पर घवराने की जरूरत नहीं आप किसी भी समय गोल्ड लोन व एजुकेशन लोन की मदद से हमारे बैंक से टाइअप कर समय की जरूरत को पूरी कर सकते हैं।

    सर्ब क्लिनिकल कम्पयूटराइज्ड लैबोरेटरी से अमृतपाल कौर द्वारा बताया गया कि किसी भी वर्ग के बी.पी.एल. व गरीबी रेखा के नीचे आने वाले जरूरतमंद परिवार हमारी लैब से सैलेक्टिड ब्लड टैस्ट नि:शुल्क करवा सकते हैं। 

    स्कूल की एन.एस.एस. व इको क्लब युुनिट के वोलंटियरों द्वारा महिला दिवस को समर्पित विभिन्न प्रकार की प्रफोर्मेंस भी अदा की गई। जिस दौरान स्कूल प्रशासन की ओर से ऑल राऊंडर युवती विद्यियार्थियों को सम्मानित भी किया गया। लैक्चरार सुनीता रानी की ओर से आई हुई सभी माननीय शक्सीयतों का धन्यवाद किया गया व महिला दिवस के मौके सभी को बधाई संदेश दिया गया।

    इस मौके पर हमसफर युवक सेवाएं यूथ क्लब से रोहित भाटिया गोल्ड मैडलिस्ट, लेखक व समाज सेवक करनैल संतोखपुरी, अमरजीत सिद्धू, सुखविंदर कुमार, अमरजीत सिंह, अध्यापक मनिशा, कविता, गुरुप्रीत, काजल, चरणजीत सिंह, मानव, मनीष, मोहित, अर्जुन, अशीष, वरुण, सौहंगनी, कुलतार भाटिया, सिरजना, लवलीन, रिया, जीया, प्रतिक्षा, परमवीर सिंह, रवनीत कौर आदि उपस्थित रहे।