ईरान का चौंकाने वाला दावा आया सामने
हिमाचल प्रदेश (प्रकाश शर्मा)- अमेरिका-इजरायल गठबंधन और ईरान के बीच तकरीबन एक महीने से चल रही जंग में इस हफ्ते चौंकाने वाला दावा सामने आया है। ईरान ने बुधवार को अमेरिका के प्रमुख विमान वाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन पर क्रूज मिसाइलें दागने का दावा किया है। ईरानी नौसेना के क्रूज मिसाइलों से यूएसएस अब्राहम लिंकन को निशाना बनाए जाने के दावे ने क्षेत्र की करीब 40 साल पुरानी एक घटना को चर्चा में ला दिया है। साल 1988 में इस क्षेत्र में एक अमेरिकी युद्धपोत को ईरान तबाह कर चुका है।
पीटर एविस ने न्यूयॉर्क टाइम्स में अपने लेख में बताया है कि साल 1988 में कैसे एक अमेरिकी जंगी जहाज ईरानी माइन से टकराया था। यह अमेरिकी फ्रिगेट सैमुअल बी. रॉबर्ट्स था, जो अप्रैल 1988 में एक ईरानी माइन से टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त हुआ था। जहाज पर मौजूद क्रू खतरे का अहसास होने के बावजूद इससे बच नहीं सका था।

Best Digital Marketing Services – Click Here