*नाबालिग से दुष्कर्म का मामला: DNA रिपोर्ट ने खोली पोल, जम्मू-कश्मीर से दबोचा गया दूसरा आरोपी*
हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्र पांगी में पिछले साल एक नाबालिग के साथ हुई दरिंदगी के मामले में चंबा पुलिस ने वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर बड़ी कार्रवाई की है। नवंबर 2025 में दर्ज हुए इस पॉक्सो एक्ट मामले में डीएनए रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पुलिस ने दूसरे आरोपी शाम लाल (निवासी गंधारी, जम्मू-कश्मीर) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद सात दिनों के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
विधायक डॉ. जनक राज ने विधानसभा में उठाया था मुद्दा
यह मामला नवंबर 2025 में दर्ज किया गया था। पांगी के एक शिक्षण संस्थान में पढ़ रही नाबालिग के साथ हुई इस दरिंदगी का मुद्दा स्थानीय विधायक डॉ. जनक राज ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र में प्रमुखता से उठाया था। विधायक के हस्तक्षेप और प्रशासन की ढिलाई पर सवाल खड़े होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो युवकों के खिलाफ पोक्सो (POCSO) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था।
जबरन शादी का सनसनीखेज खुलासा
पुलिस जांच में चौंकाने वाली परतें खुलीं। मुख्य आरोपी नाबालिग को बहला-फुसलाकर जम्मू ले गया था, जहां पीड़िता ने एक बच्चे को जन्म दिया। आरोपी ने आर्थिक तंगी का बहाना बनाकर नवजात बच्चे को किसी अनजान व्यक्ति को बेच दिया। इतना ही नहीं, शातिर आरोपी ने पीड़िता की मर्जी के खिलाफ उसकी शादी किसी अन्य व्यक्ति से करवा दी और खुद पांगी लौट आया
Best Digital Marketing Services – Click Here