अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज उत्तराखंड/हरिद्वार।
(कमल जीत शीमार ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो )
23 मार्च 2026 अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज :
लोगों की मेहनत की कमाई को, ऐसे नहीं लूटने देगी हरिद्वार पुलिस, इसी कड़ी में एस.एस.पी. (SSP) नवनीत सिंह के नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। प्रो एक्टिव मोड में काम कर रही हरिद्वार पुलिस को लगातार कामयाबी मिल रही है।
कड़ी मेहनत, प्रोफेशनल तरीके और सटीक सुरागरसी से
कोतवाली गंगनहर पुलिस द्वारा वाहन चोरी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 03 शातिर चोरों को दबोचने में
कामयाबी मिली है।
हरिद्वार पुलिस का कहना है कि नशे की लत के चलते आरोपी चोरी की बाइक को मॉडिफाई कर बेचते थे। हरिद्वार पुलिस द्वारा दबोचे गए आरोपियों के कब्जे से चोरी के कुल 08 दोपहिया वाहन बरामद किए गए है।
No comments:
Post a Comment