Sunday, March 15, 2026
उपायुक्त डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा उठाए गए महत्वपूर्ण कदम।
अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब/जालंधर (कमल जीत शीमार ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो) : जिला प्रशासन द्वारा मौजूदा हालात को देखते हुए जहां उच्च अधिकारियों की कमेटी बनाई गई है और बड़े स्तर की टीम गैस एजेंसियों की चैकिंग कर रही है, वहीं अब उपायुक्त डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 96462-22555 जारी किया गया है।
उपायुक्त डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने अपील की कि अगर किसी भी व्यक्ति को गैस सिलेंडर की कालाबाजारी के संबंध में कोई भी सूचना मिले तो तत्काल बताए गए व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर पर व्हाट्सएप मैसेज करके शेयर करें, ताकि जिला प्रशासन द्वारा त्वरित कानूनी कार्रवाई की जा सके।
साथ ही उपायुक्त डॉ. हिमांशु अग्रवाल के निर्देश पर जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की टीमों द्वारा घरेलू गैस सिलेंडरों की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न एजेंसियों के कार्यालय खोले गए है।
टीमों द्वारा घरेलू आपूर्ति के दुरुपयोग को रोकने के लिए उन क्षेत्रों का भी निरीक्षण किया जा रहा है, जहां वाणिज्यिक सिलेंडर का उपयोग किया जाता है।
Tags
# पंजाब दर्पण
About कमल जीत शीमार,ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो।
पंजाब दर्पण
Tags
पंजाब दर्पण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment