Friday, March 13, 2026
स्कूल ऑफ एमिनैंस लाडोवाली रोड में ‘युद्ध नशे विरूद्ध’ तहत जागरूकता सैमीनार करवाया।
अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब/जालंधर
(कमल जीत शीमार ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो ) : स्कूल ऑफ एमिनैंस लाडोवाली रोड जालंधर की एन.एस.एस. यूनिट ने रवि दारा सहायक डायरैक्टर यूथ सर्विसेज जालंधर की लीडरशिप और जिला प्रशासन की दिशा निर्देषों अनुसार ‘युद्ध नशे विरूद्ध’ के तहत जागरूकता सैमीनार करवाया।
जिसमें लैक्चरर सुखविंदर कुमार ने बताया कि नशे करने वाले इंसान को बहुत बड़ा सोशल, इकोनॉमिकल, फिजिकल व फैमिली नुकसान होता है। नशा करने वाले इंसान को कभी समाज स्वीकार नहीं करता।
नशे का आदी इंसान जहां पर्सनल अपना नुकसान करता है, वहीं वह अपने आस-पास, समाज व देश को भी बहुत बड़ा नुकसान पहुंचाता है। इसलिए हम सभी को नशे से दूरी बनाकर रखनी चाहिए।
प्रिंसीपल डॉ. योगेश कुमार ने अपने विचार रखे व स्टूडैंट्स को बुरे कामों व खास कर नशे के दुव्वहार से बचकर चलने के साथ-साथ स्वच्छ व तंदरुस्त जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। इस मौके गुरप्रीत कौर, राधिका थापर और दूसरे टीचर्स खास तौर पर मौजूद थे।
Tags
# पंजाब दर्पण
About कमल जीत शीमार,ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो।
पंजाब दर्पण
Tags
पंजाब दर्पण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment