🟥“NDDB प्रशिक्षण से बदलेगा हिमाचल का डेयरी भविष्य: बुद्धि सिंह ठाकुर के नेतृत्व में नई ‘दूध क्रांति’, दिलीप जोशी ने जताया आभार” - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Thursday, March 19, 2026

    🟥“NDDB प्रशिक्षण से बदलेगा हिमाचल का डेयरी भविष्य: बुद्धि सिंह ठाकुर के नेतृत्व में नई ‘दूध क्रांति’, दिलीप जोशी ने जताया आभार”

    19 मार्च,आनी/निरमण्ड।
    डी० पी० रावत।
    अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
    हिमाचल प्रदेश में डेयरी क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की दिशा में एक बड़ा कदम सामने आया है। हिमाचल मिल्क फेडरेशन के चेयरमैन बुद्धि सिंह ठाकुर के नेतृत्व में आयोजित NDDB प्रशिक्षण कार्यक्रम ने क्षेत्र के किसानों और पशुपालकों में नई उम्मीद जगा दी है।

    युवा नेता दिलीप जोशी ने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और मिल्क फेडरेशन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार के प्रयासों से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है और डेयरी सेक्टर में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है।
    आनी और निरमंड क्षेत्र में दत्तनगर इकाई द्वारा आयोजित इस एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में NDDB के विशेषज्ञों ने आधुनिक और वैज्ञानिक तकनीकों की जानकारी दी। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला और पुरुष पशुपालकों ने भाग लेकर दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के नए तरीके सीखे।

    दिलीप जोशी ने खासतौर पर महिलाओं की भागीदारी को सराहा और कहा कि आज ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं डेयरी गतिविधियों की मुख्य आधार बन चुकी हैं। ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ परिवार की आर्थिक स्थिति को भी मजबूत कर रहे हैं।

    उन्होंने बताया कि हिमाचल सरकार भविष्य में भी इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रमों को जारी रखेगी, जिससे अधिक से अधिक किसानों और पशुपालकों को लाभ मिल सके। इसके साथ ही, हिमाचल प्रदेश सरकार और NDDB के बीच हुए समझौता ज्ञापन (MoU) को एक ऐतिहासिक कदम बताते हुए उन्होंने कहा कि इससे दुग्ध संग्रहण, प्रोसेसिंग और मार्केटिंग सिस्टम को मजबूती मिलेगी और किसानों को समय पर उचित मूल्य प्राप्त होगा। दिलीप जोशी ने यह भी कहा कि कांग्रेस सरकार के समय शुरू हुई दुग्ध क्रांति अब नए आयाम छू रही है और हिमाचल प्रदेश डेयरी विकास के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

    ABD न्यूज़ विश्लेषण:
    यह पहल न केवल किसानों की आय बढ़ाने में सहायक होगी, बल्कि महिलाओं के सशक्तिकरण और युवाओं को रोजगार से जोड़ने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। आने वाले समय में हिमाचल प्रदेश डेयरी सेक्टर में एक मॉडल राज्य बनकर उभर सकता है।