आज शुभ हुई बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी
चम्बा जिला में बारिश का दौर रुक रुक कर जारी। वहीं जिला के जनजातीय क्षेत्रों पांगी व भरमौर की पर्वत श्रृंखलाओं सहित जिला की अन्य ऊँची चोटियों पर हिमपात दर्ज किया गया है। इससे मौसम ठंडा हो गया है जिसके चलते लोग एक बार फिर से गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं।
चंबा जिला व उसके आसपास मौसम इतना गर्म हो चुका था कि मार्च महीने के शुरुआती दौर में तापमान पारा 31,डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका था, जिसके चलते लोगों ने गर्मी से बचने AC के साथ साथ पंखे चलाना भी शुरू कर दिए थे। लोगों को डर था कि अगर मार्च के महीने में इतनी गर्मी पड़ रही है तो आगे मई, जून, और जुलाई, में क्या हाल होगा। पर आज शुभ हुई बारिश ने मौसम को ओर भी रंगीन बना दिया। हुई इस बारिश ने जहां एक तरफ लोगों को गर्मी से राहत प्रदान की 8 है तो वहीं किसानों और बागवानों के चेहरों पर भी खुशी देखने को मिली।
वॉयस ओवर,
वहीं उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल ने ख़राब मौसम के दृष्टिगत ऊंचाई वाले इलाकों और नदी नालों के करीब न जाने की सलाह लोगों को दी है। उपायुक्त ने कहा कि 14 मार्च तक जिला में मौसम ख़राब रहने की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है और एहतियातन किसी भी नुकसान से बचने के लिए फील्ड में स्टाफ तैनात है। उन्होंने कहा कि सुबह से रुक रुक कर जिला में बारिश जारी है वहीं ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की सूचना भी है। उन्होंने कहा कि अभी तक जिला से कोई भी नुकसान की सूचना नहीं है। उन्होंने आपात की स्तिथि में हेल्पलाइन न 1077 पर सूचना देने की अपील भी लोगों से की है।
चंबा से भूषण गुरुंग की रिपोर्ट
Best Digital Marketing Services – Click Here

