जिला चंबा के लिल्ली मंदिर भनोता में गूँजे माँ के भजन रात भर जागरण में भक्ति मय किया माहौल, सभी भक्त झूमे भक्ति के माहौल में
लिल्ली मंदिर भनोता में संजीव राठौर परिवार राजनगर द्वारा लिल्ली मंदिर भनोता मे जागरण का आयोजन किया गया जिसमे राकेश शर्मा व लक्की ठाकुर ने सुनील आर्ट ग्रुप,शानू बैंड व चिराग साउंड के माध्यम से मनमोहक माता की भेंटे प्रस्तुत की l राकेश शर्मा द्वारा गणेश वन्दना के साथ अपने गाए हुए भजन चम्बे दिए लोको माता वैरावाली आयी, कान्हा तेरी मुरली तथा इन्हा फूलों न तोड़, इन्हा फूलां विच नाग वसदे व अन्य माता के भजन गा कर सभी भक्तों को नाचने पर मजबूर किया l लक्की ठाकुर ने भी अपने मधुर भजन के माध्यम से भक्तो का मनोरंजन किया l संजीव राठौर ने बताया की ज्वालामुखी लिल्ली मंदिर में श्रद्धा से मांगी गई हर मुराद एवं मनोकामना माता पूर्ण करती है l कमेटी के प्रधान भबू मियां ने बताया की ज्वालामुखी माता अपने सभी भक्तों की इच्छा पूर्ण करती है l इसीलिए माता के दरवार मे कई श्रद्धांलू साल भर हाजरी लगाते है l जागरण मे भण्डारे के आयोजन में सभी भक्तों को प्रशाद भी वितरित किया गया l कमेटी के सचिव पवन ठाकुर ने बताया की हर वर्ष चैत्र के अंतिम नवरात्री को इस मंदिर में जागरण का आयोजन किया जाता है जिसमे माता की इच्छानुसार भक्तो द्वारा जागरण किया जाता है l
चंबा से भूषण गुरुंग की रिपोर्ट


No comments:
Post a Comment