Saturday, March 14, 2026
Home
पंजाब दर्पण
जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा विभिन्न गैस एजेंसियों का किया गया निरीक्षण।
जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा विभिन्न गैस एजेंसियों का किया गया निरीक्षण।
अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब/जालंधर (कमल जीत शीमार ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो) उपायुक्त डॉ. हिमांशु अग्रवाल के निर्देश पर जिले में गैस सिलेंडरों के जमाव पर अंकुश लगाने हेतु जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा विभिन्न गैस एजेंसियों का निरीक्षण किया गया।
वर्तमान स्थिति को देखते हुए नियंत्रक जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति नरिंदर सिंह के नेतृत्व में विभाग द्वारा विभिन्न टीमों का गठन कर जिले में आवश्यकतानुसार लोगों को गैस सिलेंडर की सुचारू आपूर्ति करने हेतु गैस एजेंसियों का निरीक्षण किया गया।
चैकिंग के दौरान गैस एजेंसियों के मालिकों को अवगत कराया गया कि जिला प्रशासन पूरी स्थिति पर निकटता से नजर रख रहा है, ताकि नियमों के अनुसार आपूर्ति सुनिश्चित हो।
उपायुक्त डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि प्रशासन विभिन्न गैस एजेंसियों के मालिकों के साथ लगातार संपर्क में है। उन्होंने कहा कि जिले में गैस सिलेंडरों की आपूर्ति पर निकटता से नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि लोगों को बिना कारण पैनिक शॉपिंग से परहेज़ करना चाहिए। लोगों से यह भी अपील की गई कि अगर जमाखोरी का कोई मामला उठता है तो उसे प्रशासन के ध्यान में लाया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि लोगों में गैस सिलेंडर की कमी की झूठी अफवाह फैलाकर जमाखोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Tags
# पंजाब दर्पण
About कमल जीत शीमार,ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो।
पंजाब दर्पण
Tags
पंजाब दर्पण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment