Monday, March 30, 2026
एन.एस.एस. प्रोग्राम अधिकारी लैक्चरर सुखविंदर कुमार प्रशंसा पत्र से सम्मानित।
अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब/जालंधर।
(कमल जीत शीमार ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो)
29 मार्च 2026
* यूथ सर्विसेज एंड स्पोर्ट्स डिपार्टमैंट गवर्नमैंट ऑफ इंडिया ने दिया प्रशंसा पत्र।
स्कूल ऑफ एमिनेंस लाडोवाली रोड जालंधर के एन.एस.एस. प्रोग्राम ऑफिसर लैक्चरर सुखविंदर कुमार को माय भारत सैंटर यूथ सर्विसेज एंड स्पोर्ट्स डिपार्टमैंट गवर्नमेंट ऑफ इंडिया द्वारा प्रशंसा पत्र से सम्मानित किया गया।
उन्हें यह सम्मान इंटरनैशनल योगा डे, एंटी-ड्रग डे, इंटरनैशनल यूथ डे, स्वच्छता ही सेवा है, संविधान दिवस, सरदार वल्लभभाई पटेल पद यात्रा, इंटरनैशनल महिला दिवस, ब्लॉक लेवल और डिस्ट्रिक्ट लेवल स्पोर्ट्स डे में वॉलंटियर्स के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए दिया गया।
उन्होंने स्टूडैंट्स को यूथ एक्टिविटीज से जोड़ा और एक हैल्दी समाज बनाने में अहम रोल निभाया। प्रोग्राम ऑफिसर सुखविंदर कुमार द्वारा डिप्टी डायरैक्टर मैडम रश्मीत कौर और डिपार्टमैंट का खास तौर पर धन्यवाद किया गया व डिपार्टमैंट के प्लान किए गए प्रोग्राम्स को भी जोश के साथ चलाने का वादा किया। प्रिं. डॉ. योगेश कुमार द्वारा भी उन्हें बधाई दी गई।
Tags
# पंजाब दर्पण
About कमल जीत शीमार,ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो।
पंजाब दर्पण
Tags
पंजाब दर्पण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment