Tuesday, March 10, 2026
🔴“60 साल सेवा के बाद खाली हाथ क्यों? आंगनबाड़ी वर्कर्स का बड़ा सवाल”
आनी,10 मार्च।
डी० पी० रावत।
अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
* “सम्मानजनक वेतन और पेंशन की लड़ाई तेज होगी: आंगनबाड़ी वर्कर्स-हेल्पर्स ने दी राजधानी शिमला घेराव की चेतावनी।
अपने सम्मानजनक रोजगार और अधिकारों के लिए आवाज उठाना हमारा संवैधानिक अधिकार है। यह बात आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स यूनियन कुंगश सर्कल की अध्यक्ष मीनाक्षी शर्मा ने कही। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स यूनियन हिमाचल प्रदेश राज्य कमेटी के आह्वान पर कुंगश सर्कल की सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं हड़ताल में शामिल होंगी।
मीनाक्षी शर्मा ने कहा कि सरकार लगातार आंगनबाड़ी कर्मचारियों का काम बढ़ाती जा रही है, लेकिन सम्मानजनक वेतन, पेंशन, ग्रेच्युटी और चिकित्सा भत्ते जैसे मूलभूत अधिकारों के मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए है और केवल आश्वासन दिए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार का रवैया आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स के प्रति पूरी तरह नकारात्मक है। पिछले दस वर्षों में आंगनबाड़ी से जुड़े बजट में लगातार कटौती की जा रही है और इस व्यवस्था को निजी हाथों में देने की कोशिश की जा रही है।
उन्होंने कहा कि गुजरात हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के फैसलों के बावजूद आंगनबाड़ी कर्मचारियों को तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का दर्जा देने से सरकार पीछे हट रही है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता 60 वर्ष तक सेवा देने के बाद भी बिना पेंशन, ग्रेच्युटी और चिकित्सा सुविधा के खाली हाथ घर लौट जाती हैं, जबकि विधायक, मंत्री, राज्यपाल और राष्ट्रपति तक को कई प्रकार की पेंशन सुविधाएं मिलती हैं।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार का यही रवैया जारी रहा तो आने वाले समय में राजधानी शिमला में बड़ा घेराव आंदोलन किया जाएगा। मीनाक्षी शर्मा ने आनी क्षेत्र के सभी आठ सर्कलों की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं से हड़ताल में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।
Tags
# हिमाचल प्रदेश दर्पण
About कमल जीत शीमार,ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो।
हिमाचल प्रदेश दर्पण
Tags
हिमाचल प्रदेश दर्पण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment