एस.बी.आई. (आई.डी.बी.) बैंक खोलेगा लिटल फलावर सीनियर सैकेंडरी स्कूल के स्टूडैंट अकाऊंट। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Friday, March 13, 2026

    एस.बी.आई. (आई.डी.बी.) बैंक खोलेगा लिटल फलावर सीनियर सैकेंडरी स्कूल के स्टूडैंट अकाऊंट।


    अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब/जालंधर 
    (कमल जीत शीमार ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो ) : 
    * स्कूल एन.एस.एस. युनिट, हमसफर यूथ सर्विस क्लब, रैड रीबन क्लब, इको क्लब अधीन लगेगा विशेष कैंप

    लिटल फलावर मॉडल सीनियर सैकेंडरी स्कूल प्रिं. मनजीत कौर स्कूल डायरैक्टर मनजीत सिंह की दिशा निर्देशों अनुसार स्कूल की एन.एस.एस. युनिट, हमसफर यूथ सर्विस क्लब, रैड रीबन क्लब, इको क्लब अधीन एस.बी.आई. स्टेट बांच बैंक मैनेजर मैडम सिम्मी के सहयोग से आज तिथि 13 को दिन शुुक्रवार सुबह 11 से 1 बजे तक लिटल फलावर मॉडल सीनियर सैकेंडरी स्कूल में 10 वर्ष से अधिक आयु के विद्यार्थियों के लिए स्टूडैंट अकाऊंट खोलने का विशेष कैंप लगाया जाएगा।

    प्रिंसीपल मनजीत कौर ने बताया कि विद्यार्थियों को राज्य व सैंटर सरकार की स्कोलरशिप जैसी योजनाओं व प्रोग्रामों के साथ जोड़ने के लिए स्टूडैंट अकाऊंट खोले जा रहे हैं। जिसमें विद्यार्थियों को बैंक जाने की भी जरूरत नहीं, एस.बी.आई. स्टेट ब्रांच की ओर से स्कूल में ही नि:शुल्क सेवा प्रदान की जाएगी। जिसमें बैंक मैनेजर मैडम सिम्मी स्टूडैंट अकाऊंट खोलने का कार्य आरम्भ करेंगे। स्कूल मैनेजमैंट द्वारा 10 वर्ष से अधिक के सभी स्कूल विद्यार्थियों को अपना व अपने माता-पिता का आधार कार्ड की कॉपी व पासपोर्ट साइज अपनी व अपने माता या पिता की फोटो लेकर आने की अपील की गई है।