Thursday, March 12, 2026
Home
उत्तर प्रदेश दर्पण
🔻“फेल घोषित छात्रों को मिल सकती है नई उम्मीद: NSUI के दबाव में यूनिवर्सिटी करेगी परिणामों की दोबारा समीक्षा!”
🔻“फेल घोषित छात्रों को मिल सकती है नई उम्मीद: NSUI के दबाव में यूनिवर्सिटी करेगी परिणामों की दोबारा समीक्षा!”
🔻प्रतापगढ़,12 मार्च।
विपिन ओझा,संवाददाता।
अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
🔻 कुलपति ने छात्रों को दिया आश्वासन – सोमवार तक परिणामों की पुनः जांच के बाद हो सकता है संशोधन।
🔻 NSUI का अल्टीमेटम: यदि न्याय नहीं मिला तो सड़क से सदन तक होगा उग्र आंदोलन।
छात्रों के भविष्य से जुड़े एक महत्वपूर्ण मुद्दे को लेकर आज छात्र संगठन NSUI का एक प्रतिनिधि मंडल विश्वविद्यालय प्रशासन से मिला।
12 मार्च को NSUI प्रतापगढ़ के जिलाध्यक्ष शुभम मिश्रा तथा एमडीपीजी कॉलेज के अध्यक्ष शिवांशु भट्ट के नेतृत्व में छात्रों का प्रतिनिधिमंडल प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भईया) यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार सिंह से मिला और छात्रों के साथ हुए कथित अन्याय को लेकर विस्तृत चर्चा की।
प्रतिनिधि मंडल ने विश्वविद्यालय द्वारा कई छात्र-छात्राओं को असफल घोषित किए जाने के मामले को गंभीरता से उठाते हुए परिणामों की पुनः जांच की मांग रखी। इस दौरान छात्रों के भविष्य और परीक्षा परिणामों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से संवाद हुआ।
वार्ता के दौरान कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार सिंह ने पूरे मामले को गंभीरता से सुनते हुए छात्रों को आश्वासन दिया कि सोमवार तक धैर्य रखें। उन्होंने कहा कि जिन छात्र-छात्राओं को असफल घोषित किया गया है, उनके परिणामों की पुनः समीक्षा की जाएगी और यदि कहीं त्रुटि पाई जाती है तो आवश्यक संशोधन के साथ परिणाम दोबारा घोषित किए जाएंगे।
कुलपति ने यह भी स्पष्ट किया कि विश्वविद्यालय किसी भी छात्र के साथ अन्याय नहीं होने देगा और निष्पक्षता के साथ पूरे मामले की जांच की जाएगी।
हालांकि छात्र नेताओं ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि सोमवार तक परिणामों की समीक्षा कर संशोधित परिणाम जारी नहीं किए गए, तो छात्र उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि छात्रों के अधिकारों की यह लड़ाई विश्वविद्यालय से लेकर सड़क और सदन तक पूरी ताकत के साथ लड़ी जाएगी।
इस प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से जिला महासचिव राघवेंद्र तिवारी, प्रभात रंजन और जिला सचिव विकास यादव भी उपस्थित रहे।
Tags
# उत्तर प्रदेश दर्पण
About कमल जीत शीमार,ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो।
उत्तर प्रदेश दर्पण
Tags
उत्तर प्रदेश दर्पण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment