ओल्ड बस स्टैंड पर लगा लम्बा जाम,लाचार नज़र आया ट्रैफिक पुलिस।
आनी,30 मार्च।
डी० पी० रावत: विशेष रिपोर्ट।
अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़ ।
हिमाचल प्रदेश के ज़िला कुल्लू के उप मण्डल मुख्यालय आनी कस्बे में ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। ट्रैफिक जाम खोलने के लिए हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम सब डिपो आनी के कंडक्टर को आज सुबह क़रीब ग्यारह बजे एचडीएफसी बैंक एटीएम के नजदीक सड़क पर "ट्रैफिक पुलिस" की भूमिका है आना पड़ा।
हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग की तरफ़ से ट्रैफिक जाम खोलने के लिए मात्र एक जवान मौके तैनात था।
वह ट्रैफिक बहाल करने में लाचार नज़र आया। वह करे भी करे तो क्या करे! यदि वह ओल्ड बस स्टैंड में मोर्चा संभाले तो दूसरी तरफ जाम लग जाता।
यह पहली मर्तबा नहीं हुआ कि इतना लम्बा जाम लगा।
इसका कारण क्षेत्र में वाहनों की संख्या बताई जा रही है।
इसके स्थाई समाधान की दिशा में राष्ट्रीय उच्च मार्ग 305 का डबल लेन प्रस्तावित है।
मगर यह प्रस्ताव भी बरसों से राजनीति का शिकार हुआ है।
चुनावों के वक्त भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पार्टी के कई दिग्गज नेता इसके डबल लेन करने के खोखले दावे कर कई मर्तबा जनता से ताली पिटवा चुके हैं।
धरातल पर स्थिति बरसों से जस की तस है।
उधर,पुलिस विभाग की तरफ़ से अस्थाई समाधान उपलब्ध करवाने के लिए मात्र एक ट्रैफिक पुलिस जवान तैनात कर दिया है।
सूत्रों का कहना है कि पुलिस विभाग में स्टाफ की कमी के कारण यहां वे भी ज्यादा जवान तैनात करने में असमर्थ हैं।
"भाड़ में जाए जनता,अपना काम है बनता"
यह पंक्ति क्षेत्र के राजनेताओं पर सटीक बैठती है।
Best Digital Marketing Services – Click Here

